एनडीए सरकार जेपी के सपनों का भारत बनाने के लिए प्रतिबद्ध: सम्राट चौधरी

News Saga Desk

पटना। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सम्पूर्ण क्रांति दिवस पर गुरूवार काे लोकनायक जयप्रकाश नारायण को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) सरकार जेपी के सपनों का भारत बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

उपमुख्यमंत्री ने जेपी आंदोलन के सेनानियों को उनके योगदान के लिए बधाई दी और कहा कि कई क्षेत्रों में आज भी वे चुनौतियां हैं, जो 50 साल पहले थीं। एनडीए के सभी दल उन चुनौतियों के विरुद्ध संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज हमें उनकी भी पहचान करनी होगी, जिन्होंने जेपी का नाम लेकर राजनीति की, लेकिन सम्पूर्ण क्रांति के आदर्शों को भ्रष्टाचार में डुबो दिया।

सम्राट चौधरी ने कहा कि जेपी ने गरीब-पिछड़ा समाज से आने वाले युवा लालू प्रसाद पर भरोसा किया था। लेकिन वही बाद में पिछड़ा-विरोधी कांग्रेस की गोद में बैठ गए। जेपी ने कांग्रेस शासन में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरुद्ध आंदोलन का नेतृत्व किया, जबकि उसी आंदोलन से निकले लालू प्रसाद ने सत्ता मिलने पर भ्रष्टाचार का कोई मौका नहीं छोड़ा। उन्होंने कहा कि सम्पूर्ण क्रांति दिवस जेपी के आदर्शों को याद कर उनके प्रति स्वयं को पुन: समर्पित करने की प्रेरणा देता है।


Read More News

रामनवमी से पहले रांची में हाई अलर्ट, डीजीपी की बैठक में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सख्त निर्देश

राजधानी रांची में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में...

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

Read More