केएल राहुल इंग्लैंड में इंडिया-ए टीम से जुड़े, दूसरा अनऑफिशियल टेस्ट कल से

News Saga Desk

भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज केएल राहुल इंग्लैंड में इंडिया-ए टीम से जुड़ गए हैं। वे 6 जून से इंग्लैंड लायंस के खिलाफ शुरू होने वाले दूसरे अनऑफिशियल टेस्ट से पहले टीम में शामिल हुए। राहुल भारत-इंग्लैंड के बीच खेले जाने वाली 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का भी हिस्सा हैं। इंग्लैंड के लिए टीम इंडिया के बाकी मेंबर्स 6 जून को मुंबई से रवाना होंगे। दोनों टीमों के बीच सीरीज का पहला मुकाबला 20 जून से शुरू होगा।

राहुल ने इंग्लैंड में 9 टेस्ट मैच खेले हैं

केएल राहुल ने इंग्लैंड में 9 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 34.11 की औसत से 614 रन बनाए हैं, जिसमें उनका बेस्ट स्कोर 149 रहा है। उन्होंने इन मैचों में 2 शतक और 1 अर्धशतक लगाया है।

दूसरा अनऑफिशियल टेस्ट कल से

इंडिया-ए को इंग्लैंड में तीन मैच खेलने हैं। इनमें दो मैच इंग्लैंड लायंस के खिलाफ होंगे, जबकि तीसरा मैच भारतीय क्रिकेट टीम के साथ खेला जाएगा। इंग्लैंड लायंस और इंडिया ए के बीच पहला मैच ड्रॉ रहा था। दूसरा मैच 6 से 9 जून तक खेला जाएगा। जबकि भारतीय सीनियर टीम के साथ मुकाबला 13 से 16 जून के बीच खेला जाएगा।

इंग्लैंड दौरे के लिए 18 मेंबर्स वाली भारतीय टीम

शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, अभिमन्यु ईश्वरन, करुण नायर, ऋशभ पंत (उपकप्तान), ध्रुव जुरेल, नीतीश रेड्डी, शार्दूल ठाकुर, रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव।


Read More News

मत्स्य किसान प्रशिक्षण केंद्र में योगासन कार्यक्रम आयोजित, योग को बताया भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर धुर्वा स्थित मत्स्य किसान प्रशिक्षण केंद्र, शालीमार में योगाभ्यास...

Read More