गोड्डा ईसीएल प्रबंधक पर आय से अधिक संपत्ति रखने के आरोप में CBI करेगी जांच

News Saga Desk

गोड्डा। गोड्डा स्थित ईस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड के राजमहल एरिया के तत्कालीन चीफ मैनेजर (खनन) परमेश्वर यादव के खिलाफ CBI ने अधिक संपत्ति अर्जित करने की जांच शुरू कर दी है। इस मामले में CBI की रांची स्थित भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (ACB) ने प्राथमिकी दर्ज की है। CBI द्वारा दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, 1 जनवरी 2019 से 22 मई 2025 की अवधि के बीच परमेश्वर यादव पर अपनी वैध आय के ज्ञात स्रोतों से 54 लाख से अधिक की संपत्ति अर्जित करने का आरोप है।  


CBI को जानकारी मिली कि 1 जनवरी 2019 से 22 मई 2025 की अवधि के दौरान सभी ज्ञात स्रोतों से 1.57 करोड़ रुपया का आय परमेश्वर यादव को हुआ। उन्होंने इस अवधि में 1. 21 करोड़ रुपये खर्च किए। जांच मे CBI को पता चला कि इस अवधि में इस खर्च के अलावा उन्होंने 90 लाख 37 हजार 643 रुपये की चल-अचल संपत्ति या तो अपने या अपने परिवार के सदस्यों के नाम पर अर्जित की है।  इस तरह अपनी आय से उन्होंने 54 लाख 572 रुपये अधिक की संपत्ति अर्जित की है। उन्होंने अर्जित संपत्ति के संबंध में संतोषजनक हिसाब नहीं दिया है। 


Read More News

SRI ग्रामीण औद्योगीकरण संस्थान का 42वाँ स्थापना दिवस संपन्न: स्वरोजगार और हुनर से बदली ग्रामीण झारखंड की तस्वीर

रांची : ग्रामीण विकास और स्वावलंबन के क्षेत्र में कार्यरत प्रतिष्ठित संस्था SRI ग्रामीण औद्योगीकरण...

Read More