झारखंड में इस दिन प्रवेश कर सकता है मॉनसून, रांची समेत इन जिलों में गरज के साथ बरसेंगे बादल…जानें

News Saga Desk

रांची। मौसम विज्ञान केंद्र रांची का पूर्वानुमान है कि राज्य में भीषण गर्मी अब नहीं पड़ने वाली है। दरअसल मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। अब एक बार फिर बदलाव होने जा रहा है। झारखंड में 11 जून के बाद मौसम का मिजाज फिर बदलेगा।

मौसम केंद्र ने राज्य के विभिन्न हिस्सों में तेज बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान होने वाली क्षति को देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने कहा है कि 10 जून को पलामू और उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के जिलों को छोड़कर 15 से अधिक जिलों में अच्छी बारिश हो सकती है। 10 से 13 जून के बीच राज्य के सभी हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। 11 से 13 जून तक राज्य के कई इलाकों में गरज के साथ बारिश हो सकती है।

अब लोकल नहीं मानसून वाली होगी बारिश

मौसम के इस आगामी बदलाव के बाद राज्य में मानसून की बारिश दस्तक दे सकती है। मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान अधिकतम तापमान 32 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने के आसार हैं।

मौसम के बदलाव वाले दौर में न्यूनतम तापमान की करें तो यह 23 से 24 डिग्री के आसपास रहने वाला है। राजधानी रांची में रविवार को अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रिकॉर्ड किया गया है।

पश्चिमी हवा रही कमजोर, इसलिए नहीं पड़ी गर्मी

पूरे प्रदेश में गर्मी नहीं के बराबर पड़ी। जून का दूसरा सप्ताह शुरू हो गया है लेकिन लोगों को गर्मी का एहसास नहीं हुआ है। मौसम में बदलाव और बारिश की वजह से अधिकतम तापमान 38 डिग्री के आसपास ही रहा। मौसम विज्ञान केंद्र रांची के वरीय मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद की माने तो प्रदेश में गर्मी का असर पश्चिम क्षेत्र की ओर से आने वाली हवा की वजह से होता है।

दरअसल जब हवा पश्चिम से आती है तो बंगाल की खाड़ी से आने वाली हवा को कमजोर कर देती है। इस बार ऐसा नहीं हुआ है। बंगाल की खाड़ी से आने वाली हवा एक्टिव रही। इस वजह से प्रदेश में लगातार बारिश होती रही। बारिश होने की वजह से हवा गर्म नहीं हुई और गर्मी का एहसास नहीं हुआ।

35 डिग्री के आसपास रहा मई महीने में गर्मी

मौसम विभाग की रिपोर्ट बताती है कि मई का महीना अधिकतम 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास गुजर गया। राजधानी रांची में भी भीषण गर्मी नहीं पड़ी। आंकड़े बताते हैं कि 2023 में राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास था। एक दो बार ही अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक हो गया था।


Read More News

मुस्लिमों को विकास की धारा से जोड़ना चाहते हैं PM मोदी, कांग्रेस ने बनाया वोट बैंक: जफर इस्लाम

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व राज्यसभा संसद जफर इस्लाम ने आज जमकर कांग्रेस पार्टी पर निशाना...

झारखंड कोलियरी यूनियन महाधिवेशन: सीएम हेमंत ने दिल्ली से किया संबोधन, संगठन में हुए बड़े बदलाव

झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन के आठवें केंद्रीय महाधिवेशन का आयोजन शनिवार को रांची स्थित सीएमपीडीआई...

विधायक सरयू राय ने बांटे 113 पेंशन प्रमाण पत्र, सफाई के लिए बढ़ाई जाएंगी 20 मजदूर और 50 गाड़ियां

जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने शनिवार को मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत...

चंपाई सोरेन का बड़ा ऐलान: भोगनाडीह में मनाएंगे हूल दिवस, वीरों की धरती से फिर गूंजेगा “हूल” का नारा

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने एक्स  पर पोस्ट कर आगामी 'हूल दिवस' को भोगनाडीह में मनाने...

Read More