News Saga Desk
रांची। आज आदिवासी समुदाय के महान नेता और स्वतंत्रता संग्राम के प्रतीक बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर पूरे झारखंड में उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची के बिरसा चौक और कोकर स्थित उनकी प्रतिमा और समाधि स्थल पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

इस दौरान उनके साथ गांडेय विधाक कल्पना सोरेन, सांसद महुआ माझी सहित अन्य मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर ट्वीट कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए लिखा,
“धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा अमर रहें! धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के बलिदान दिवस पर शत-शत नमन। झारखण्ड के वीर शहीद अमर रहें! जय बिरसा! जय झारखण्ड! उनके बलिदान को हम भूल नहीं सकते।”
इस अवसर पर कई सामाजिक और राजनीतिक संगठनों ने भी बिरसा मुंडा को याद करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किए। रांची सहित राज्य के विभिन्न हिस्सों में जनसभाएं, सांस्कृतिक कार्यक्रम और श्रद्धांजलि सभाएं आयोजित की गईं।
बिरसा मुंडा को ‘धरती आबा’ के रूप में जाना जाता है, जिन्होंने ब्रिटिश शासन और ज़मींदारी प्रथा के खिलाफ आदिवासी समुदाय का नेतृत्व किया था। उनका संघर्ष आज भी झारखंड और देश भर के आदिवासी समाज को प्रेरणा देता है।
No Comment! Be the first one.