“चिराग की हिम्मत नहीं है कि वो 243 सीटों पर चुनाव लड़ें”-मुकेश सहनी

News Saga Desk

पटना।  बिहार में इस साल विधानसभा के चुनाव  होने वाले हैं।  चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां तैयारियों में जुट गई है।  इसी बीच नेताओं के बीच तंज कसने का भी दौर शुरु हो गया है।  चिराग के सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ने के ऐलान के बाद अब मुकेश सहनी ने उन पर निशाना साधा है। 

चिराग ने सभी सीटों पर चुनाव लड़ने का किया ऐलान

दरअसल,लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने ऐलान किया है कि वो बिहार में सभी 243 सीटों पर लड़ेंगे, लेकिन चिराग खुद किस सीट से चुनाव लड़ेंगे, इसका फैसला उन्होंने जनता पर छोड़ा है।उन्होंने यह भी कहा है कि वो शेर का बेटा हैं और वो सिर्फ एक नेता के तौर पर नहीं, एक बेटे के तौर पर लड़ रहे हैं।  उनके इस बयान पर विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) प्रमुख मुकेश सहनी ने तंज कसा है। 

मुकेश सहनी ने क्या कहा-

मुकेश सहनी ने कहा, “उनमें हिम्मत नहीं है कि वो 243 सीटों पर चुनाव लड़ें।  वो पहले केवल 135 सीटों पर लड़े और सिर्फ नीतीश कुमार से क्यों लड़े? शेर का बेटा ऐसा नहीं होता है कि आधे सीट पर लड़े।  मेरी शुभकामना है कि वो सभी 243 सीटों पर लड़ें। ” विकासशील इंसान पार्टी प्रमुख मुकेश सहनी ने यह भी कहा, “मेरा मानना ​​है कि उन्हें बिहार में चुनाव लड़ना चाहिए, लेकिन जब तक पीएम मोदी 2029 तक सत्ता में हैं, जब तक वे देश में सरकार में रहेंगे, चिराग पासवान उनका अनुसरण करेंगे। ”


Read More News

खगड़िया में सीढ़ी गिरने से छात्रा की मौत, 3 बच्चे घायल, शिक्षा मंत्री बोले- दोषियों पर होगी कार्रवाई

खगड़िया के अमनी गांव के प्राथमिक विद्यालय में सीढ़ी गिरने से छात्रा की मौत और 3 बच्चे घायल हुए।...

Read More