रिश्वत लेते महिला BDO को रंगे हाथ दबोचा,जानें कहां का है मामला

News Saga Desk

वैशाली। बिहार के वैशाली में घूसखोरी के एक मामला सामने आया है, जिसमें निगरानी टीम ने बड़ा एक्शन लेते हुए एक महिला BDO को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया है। दरअसल, निगरानी विभाग को शिकायत मिली थी कि आवास योजना का लाभ देने के एवेज में लालगंज की प्रखण्ड विकास पदाधिकारी नीलम कुमारी पैसों की डिमांड कर रही है। टीम ने पहले इसकी सख्त जांच की आरोप सही पाए जाने के बाद निगरानी टीम पटना से वैशाली पहुँच गई। उसके बाद निगरानी टीम ने जाल बिछाया और रिश्वतखोर नीलम कुमारी को 20 हजार रुपये लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। जिसके बाद से पूरे प्रखण्ड कार्यालय में हड़कंप माछा हुआ है। पूछताछ के बाद टीम उसे पटना ले गयोंई जहां से आगे की कार्रवाई जारी रहेगी।


Read More News

Read More