भारी मात्रा में गोली के साथ एक नक्सली गिरफ्तार

News Saga Desk

चतरा। पुलिस ने भारी मात्रा में गोली के साथ एक नक्सली को गिरफ्तार किया है। चतरा एसपी सुमित अग्रवाल ने मंगलवार को कितना प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले की जानकारी देते हुए बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि लावालौंग थाना क्षेत्र के टिकदा गांव में अर्जुन गंझू के पास भारी मात्रा में अवैध गोली और हथियार रखा हुआ है।

सूचना के बाद सिमरिया एसडीपीओ शुभम खंडेलवाल के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया और छापेमारी की गई। इसी दौरान टिकदा के अर्जुन गंझू के पास एक लोडेड देशी कट्टा बरामद किया गया। उसके निशानदेही पर टिकदा गांव के जंगल में जमीन के अंदर एक डब्बे में छिपा कर रखा हुआ इंसास राइफल का जिंदा गोली 477 राउंड एवं .303 राइफल का 246 राउंड कुल 723 चक्र जिंदा गोली बरामद किया गया। सभी हथियार एवं गोली को जब्त कर अभियुक्त अर्जुन गंझू को न्यायिक हिरासत में चतरा जेल भेज दिया गया है। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार अर्जुन गंझू का संबंध टीएसपीसी उग्रवादी संगठन के शीर्ष कमांडर आक्रमण गंझू का सहयोगी रहा है। एक मामले में वह जेल भी गया है।

उन्होंने कहा कि चतरा पुलिस को टीएसपीसी संगठन के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है और आगे भी पुलिस इन संगठनों के खिलाफ कार्रवाई करेगी। गिरफ्तार नक्सली टीएसपीसी के लिए काम करता था और पूर्व में वह जेल जा चुका है। उसका आपराधिक इतिहास रहा है। छापेमारी अभियान में लावालौंग थाना प्रभारी रूपेश कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक सूर्य प्रताप सिंह, सअनि विधायक प्रसाद यादव, हवलदार वीरेंद्र प्रसाद, मक्खन लाल मरांडीसहित आईआरबी के जवान शामिल थे।


Read More News

SRI ग्रामीण औद्योगीकरण संस्थान का 42वाँ स्थापना दिवस संपन्न: स्वरोजगार और हुनर से बदली ग्रामीण झारखंड की तस्वीर

रांची : ग्रामीण विकास और स्वावलंबन के क्षेत्र में कार्यरत प्रतिष्ठित संस्था SRI ग्रामीण औद्योगीकरण...

Read More