TSPC का कुख्यात उग्रवादी अर्जुन गंझू गिरफ्तार, 723 जिंदा गोलियां भी बरामद 

News Saga Desk

चतरा।  झारखंड पुलिस को मंगलवार को बड़ी सफलता मिली है। चतरा जिले के लावालौंग थाना क्षेत्र से पुलिस ने कुख्यात उग्रवादी अर्जुन गंझू को गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक लोडेड देसी कट्टा और जंगल में छिपाकर रखी गयी 723 जिंदा गोलियां बरामद की गयी हैं। 

पुलिस के अनुसार, अर्जुन गंझू टीएसपीसी संगठन के दूसरे सबसे बड़े उग्रवादी आक्रमण गंझू का करीबी सहयोगी है। गिरफ्तारी के बाद अर्जुन ने पूछताछ में कई अहम खुलासे किए हैं। उसने बताया कि टिकदा गांव के पास जंगल में उसने गोलियां छिपा रखी हैं। इसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर जाकर तलाशी ली और जमीन के नीचे छिपाकर रखे गए कारतूस बरामद किए। इनमें 477 इंसास राइफल की और 246 थ्रीनॉटथ्री राइफल की गोलियां शामिल हैं। 

चतरा के एसपी सुमित कुमार अग्रवाल ने बताया कि अर्जुन के पास हथियार और कारतूस होने की गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद विशेष टीम गठित कर कार्रवाई की गयी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। बता दें कि अर्जुन गंझू टिकदा गांव निवासी है और उस पर चतरा सहित कई जिलों में उग्रवाद से जुड़े दर्जनों मामले दर्ज हैं। वह टीएसपीसी संगठन के बड़े उग्रवादी आक्रमण गंझी का सहयोगी रह चुका है। आक्रमण गंझू की गिरफ्तारी के बाद अर्जुन इलाके में संगठन के लिए काम कर रहा था और अपना दबदबा बनाए हुए था। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट और सीएलए एक्ट के तहत लावालौंग थाने में मामला दर्ज किया गया है। 


Read More News

पलामू के शताब्दी मार्केट में JMM नेता ह’त्या कांड के गवाह गुड्डू खलीफा की देर रात गोली मारकर ह’त्या

पलामू प्रमंडल मुख्यालय मेदिनीनगर में देर रात हुई ताबड़तोड़ फायरिंग ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी।...

SRI ग्रामीण औद्योगीकरण संस्थान का 42वाँ स्थापना दिवस संपन्न: स्वरोजगार और हुनर से बदली ग्रामीण झारखंड की तस्वीर

रांची : ग्रामीण विकास और स्वावलंबन के क्षेत्र में कार्यरत प्रतिष्ठित संस्था SRI ग्रामीण औद्योगीकरण...

Read More