मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अशोक राजपथ पर डबल डेकर सड़क का उद्घाटन किया

News Saga Desk

पटना। राजधानी पटना को आज एक बड़ी सौगात मिली। CM नीतीश कुमार ने सोमवार को अशोक राजपथ पर पटना के पहले डबल डेकर फ्लाईओवर का उद्घाटन किया। इस फ्लाईओवर के चालू हो जाने से कारगिल चौक से एनआईटी मोड़ तक की 2.2 किलोमीटर की यात्रा अब बिना रुके संभव होगी। साथ ही, यह फ्लाईओवर शहरवासियों को ट्रैफिक जाम से बड़ी राहत देगा।

डबल डेकर फ्लाईओवर जनता को समर्पित

बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड ने इस दो-लेन डबल डेकर फ्लाईओवर के निर्माण किया है। इसमें 422 करोड़ रुपये की लागत आई है। इसका शिलान्यास CM ने 4 सितंबर, 2021 को किया था। उद्घाटन समारोह में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन, जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, सांसद रविशंकर प्रसाद और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

स्थानीय आवागमन को भी सहूलियत

फ्लाईओवर के समानांतर 5.50 मीटर चौड़ी दो सर्विस लेन भी बनाई गई हैं, जिससे स्थानीय आवागमन सुगम होगा। यह फ्लाईओवर खासतौर पर पीएमसीएच अस्पताल आने-जाने वाले मरीजों और उनके परिजनों के लिए राहतदायक साबित होगा, जिन्हें अब जाम में फंसने की परेशानी नहीं होगी।

पटना के बुनियादी ढांचे में मील का पत्थर

CM नीतीश कुमार ने इस मौके पर कहा कि पटना की ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए लगातार काम हो रहा है। यह फ्लाईओवर इसी दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। डबल डेकर फ्लाईओवर का यह प्रोजेक्ट न केवल आधुनिक शहरी परिवहन का उदाहरण है, बल्कि यह पटना की बुनियादी ढांचे को नई दिशा देने वाला एक मील का पत्थर भी है।


Read More News

CM नीतीश कुमार आज सौंपेंगे नियुक्ति पत्र: बिहार पुलिस को मिलेंगे 21,391 नए सिपाही, महिलाओं की बड़ी भागीदारी

CM नीतीश कुमार शनिवार को करीब 21 हजार से ज्यादा सिपाहियों को नियुक्ति पत्र दे रहे हैं। बापू सभागार...

पैरालिसिस अटैक के बाद ICU में भर्ती दिशोम गुरु शिबू सोरेन, हालत स्थिर; जगन्नाथ मंदिर में हुई विशेष पूजा

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन और दिशोम गुरु शिबू सोरेन दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में इलाजरत हैं।...

UP पॉलिटिक्स: तेज प्रताप से वीडियो कॉल के बाद अखिलेश का सियासी झटका, बिहार में सपा का समर्थन तेजस्वी को

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ हुई वीडियो कॉल के बाद बिहार की राजनीति में नई पारी की...

Read More