गोड्डा में अपराधियों ने हाईवा को किया आग के हवाले, चालक के पैसे छीने 

News Saga Desk

गोड्डा। गोड्डा के ललमटिया थाना क्षेत्र के ललमटिया-बोआरीजोर मुख्य सड़क के बीच स्थित बाबुपुर गांव के पास एक हाईवा को अज्ञात अपराधियों ने आग के हवाले कर दिया। घटना बुधवार देर रात की है। ललमटिया के तरफ से आ रहा हाईवा वाहन को सड़क पर खजूर पेड़ का बोटा लगाकर रोका गया। इसके बाद दर्जनों की संख्या में अज्ञात अपराधियों ने हाईवा चालक को केबिन से उतारकर पैसा छीना और हाईवा को आग के हवाले कर दिया। 

पीड़ित चालक ने स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना पाकर थाना प्रभारी, पुलिस निरीक्षक, महागामा एसडीपीओ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए। आग को बुझाने के लिए पुलिस ने दमकल वाहन को बुलाया और फिर आग को बुझाया गया। पुलिस प्रशासन पूरे मामले की जांच कर रही है। 


Read More News

Read More