JDU के पूर्व MLC ने लालू यादव से की मुलाकात: राजद सुप्रीमो से एक घंटे तक हुई बातचीत

News Saga Desk

पटना। जेडीयू के वरिष्ठ नेता और पूर्व MLC रणविजय सिंह ने लालू यादव से मुलाकात की है। दोनों के बीच मुलाकात ने राजनीतिक अटकलों को हवा दे दी है। दरअसल, रणविजय सिंह गुरुवार को अचानक राबड़ी देवी के सरकारी आवास पहुंचे, जहां उन्होंने लालू यादव से करीब एक घंटे तक बातचीत की।

इस मुलाकात के बाद सियासी गलियारों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। विधानसभा चुनाव नजदीक हैं और ऐसे समय में JDU नेता का RJD सुप्रीमो से मिलना कई सवाल खड़े कर रहा है। हालांकि रणविजय सिंह ने इसे केवल शिष्टाचार भेंट बताया है।

राजनीतिक एजेंडे से इनकार

मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि लालू यादव का जन्मदिन था। मैं उन्हें शुभकामनाएं देने आया था। उनसे मेरा निजी संबंध है और यह मुलाकात उसी संबंध का हिस्सा है। जब पत्रकारों ने पूछा कि क्या चुनावी साल में कोई नया राजनीतिक खेल होने वाला है, तो उन्होंने मुस्कराते हुए जवाब दिया, “अभी तो सिर्फ जन्मदिन की बधाई देने आया हूं।” हालांकि मुलाकात के बाद उन्होंने किसी भी राजनीतिक एजेंडे से इनकार किया।


Read More News

रामनवमी से पहले रांची में हाई अलर्ट, डीजीपी की बैठक में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सख्त निर्देश

राजधानी रांची में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में...

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

Read More