गिरिराज सिंह ने मल्लिकार्जुन खड़गे पर कसा तंज, कहा- खड़गे, गांधी परिवार से नहीं हो पाए हैं मुक्त

News Saga Desk

पटना। केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर प्रतिक्रिया दी है और कहा है कि खड़गे साहब बुजुर्ग हो गए है और उन्हें गांधी परिवार की पारिवारिक दास्तां से मुक्ति नहीं मिल पाई है। गिरिराज सिंह ने कहा कि नेहरू और कांग्रेस की गलतियों को सुधारकर नरेंद्र मोदी ने भारत के मान-सम्मान की लड़ाई लड़ी है। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस ने कई गलतियाँ की है, जैसे कश्मीर को संयुक्त राष्ट्र संघ में ले जाना, तिब्बत में गलतियाँ करना और 34 हजार वर्ग किलोमीटर की चीनी जमीन छोड़ देना। इंदिरा गांधी ने 1971 में बांग्लादेश की मुक्ति के लिए काम किया, किन्तु वे अगर इस पर समय से काम करती तो और बेहतर होता।

गिरिराज ने कहा कि कांग्रेस की गलतियाँ लगातार जारी है वहीं नरेंद्र मोदी ने भारत के मान-सम्मान को बढ़ाने का काम किया है। उन्होंने अंत में कहा कि आज पूरी दुनिया में भारत के लोगों को जो सम्मान मिला है वह केवल नरेंद्र मोदी के कारण संभव हो पाया है। बता दें कि बिहार में इस साल विधानसभा के चुनाव होने वाले है जिसको लेकर सभी पार्टियां एक दूसरे के ऊपर आरोप प्रत्यारोप लगाने में जुट गए हैं। साथ ही अपनी पार्टी को बेहतर बताने की कोशिश में जुट गए हैं।


Read More News

रामनवमी से पहले रांची में हाई अलर्ट, डीजीपी की बैठक में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सख्त निर्देश

राजधानी रांची में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में...

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

Read More