पूर्णिया में जमीन विवाद को लेकर झड़प, गोलीबारी से 2 की मौत एक घायल

News Saga Desk

पूर्णिया। पूर्णिया के जलालगढ़ थाना क्षेत्र में ज़मीन विवाद को लेकर दो पक्षों में झड़प हो गई, जो बाद में यह झड़प गोलीबारी तक बढ़ गई। घटना में गोली लगने से दो लोगों की मौत हो गई वहीं एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया गया है।

मृतकों की पहचान 60 वर्षीय शेहर अली और दूसरे पक्ष के 35 वर्षीय सैफुद्दीन के रूप में हुई है जबकि एक अन्य व्यक्ति मुरसलीन गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए पूर्णिया मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति की जानकारी लेने में जुट गई है।

पुलिस ने घटनास्थल पर पहुँचकर घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा और मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया भेज दिया। घटना के बाद से ही पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया है। वहीं पुलिस भी मामले की जांच में जुट गई है।


Read More News

Read More