पटना यूनिवर्सिटी में आज से एडमिशन शुरू: मेरिट लिस्ट में फर्जी मार्क्स भरने वाले स्टूडेंट्स होंगे ब्लैक लिस्टेड

News Saga Desk

पटना। पटना यूनिवर्सिटी में रेगुलर और स्नातक कोर्स की पहली मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद आज से एडमिशन शुरू हैं। सभी कॉलेजों में स्टूडेंट्स अपने डाक्यूमेंट्स के साथ पहुंच गए।

आज पहला दिन था, मगर स्टूडेंट्स की उतनी भीड़ देखने को नहीं मिली। वहीं, मेरिट लिस्ट में कुछ छात्रों के ऑनलाइन फॉर्म में गलत अंक भरने की बात भी सामने आई है। इस पर सवाल उठ रहे हैं।

हक की लड़ाई के लिए होगा आंदोलन

पटना कॉलेज के कॉउंसलर सुदर्शन कुमार ने कहा कि मेरिट लिस्ट में फर्जीवाड़ा वाले मामले में हमलोग यूनिवर्सिटी से यही चाहेंगे कि ऐसे छात्रों का नामांकन रद्द हो और कार्रवाई भी हो। इस तरह के फर्जीवाड़े से छात्रों के करियर पर असर पड़ता है। वहीं, जिन स्टूडेंट्स के सही मार्क्स होने के बावजूद, लिस्ट में नीचे रहने पर एडमिशन का मौका नहीं मिल पाया है, उसे मौका दिया जाए। अगर ऐसा नहीं हुआ तो छात्रों के हक़ की लड़ाई के लिए हमलोग पुरजोर आंदोलन करेंगे।

एडमिशन के लिए पहुंचे स्टूडेंट्स।

एडमिशन के लिए पहुंचे स्टूडेंट्स।

BPSC की भी करेंगे तैयारी

सोशियोलॉजी ऑनर्स में एडमिशन लेने आए स्टूडेंट रोशन कुमार ने कहा कि यहां मैं पूरे डाक्यूमेंट्स के साथ पहुंचा हूं। पटना यूनिवर्सिटी में एडमिशन मिलना बिहार के स्टूडेंट्स का सपना होता है। यहां रेगुलर क्लास भी होते हैं, जिसे करने के साथ मैं BPSC की तैयारी भी करुंगा। यहां कुछ सीनियर्स भी हैं, जो प्रॉब्लम होने पर मदद भी कर रहे हैं।

फर्जी मार्क्स भरने वाले स्टूडेंट्स को किया जाएगा ब्लैक लिस्ट

हालांकि, यूनिवर्सिटी प्रशासन ने कहा है कि जिसने भी गलत अंक ऑनलाइन में भरा है, उनका कॉलेज में वेरिफिकेशन होगा और सीधा उनका नामांकन रद्द होगा। वो आगे सेकेंड-थर्ड लिस्ट में भी शामिल नहीं हो पाएंगे। उन्हें ब्लैक लिस्ट भी किया जाएगा। कॉलेज की वेरिफिकेशन टीम पूरी जांच पड़ताल के बाद ही नामांकन लेगी। जो सीटें खाली होंगी, वह सही छात्र को दी जाएगी।


Read More News

रामनवमी से पहले रांची में हाई अलर्ट, डीजीपी की बैठक में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सख्त निर्देश

राजधानी रांची में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में...

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

Read More