राहुल दुबे गैंग ने ली भुरकुंडा रेलवे साइडिंग पर गोलीबारी की जिम्मेदारी

News Saga Desk

रामगढ़। रामगढ़ जिले के भदानीनगर ओपी क्षेत्र अंतर्गत भुरकुंडा रेलवे साइडिंग पर गोलीबारी की घटना की जिम्मेदारी राहुल दुबे गैंग ने ली है। गैंग के सदस्यों ने इस संबंध में एक मैसेज भी सोशल मीडिया पर वायरल किया है। इसमें फायरिंग की आवाज आ रही है। राहुल दुबे के मैसेज में यह लिखा गया है कि गोलीबारी की घटना की पूरी जिम्मेदारी वे ले रहे हैं। रेलवे साइडिंग के ठेकेदार नेपाल यादव, बबलू यादव को भी धमकी इस संदेश के माध्यम से दी गई है। गैंग के लोगों ने कहा है कि भुरकुंडा रेलवे साइडिंग से भी बड़ा धमाका बरकाकाना में होगा। भुरकुंडा के सभी स्टाफ और खास करके मुंशी और मैनेजर को भी चेतावनी दी गई है।

इस प्रकरण में पतरातू एसडीपीओ गौरव गोस्वामी ने बताया कि अपराधियों की पहचान की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज में एक बाइक पर सवार दो अपराधी नजर आ रहे हैं। नकाबपोश अपराधियों ने ही रेलवे साइडिंग में चार गोलियां चलाई हैं। यह किस गैंग का काम है। इसका खुलासा जल्द ही कर दिया जाएगा।


Read More News

पलामू के शताब्दी मार्केट में JMM नेता ह’त्या कांड के गवाह गुड्डू खलीफा की देर रात गोली मारकर ह’त्या

पलामू प्रमंडल मुख्यालय मेदिनीनगर में देर रात हुई ताबड़तोड़ फायरिंग ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी।...

SRI ग्रामीण औद्योगीकरण संस्थान का 42वाँ स्थापना दिवस संपन्न: स्वरोजगार और हुनर से बदली ग्रामीण झारखंड की तस्वीर

रांची : ग्रामीण विकास और स्वावलंबन के क्षेत्र में कार्यरत प्रतिष्ठित संस्था SRI ग्रामीण औद्योगीकरण...

Read More