बिहार के चार जिलों में भीषण गर्मी का अलर्ट, 34 में आंधी-बारिश और आकाशीय बिजली को लेकर यलो अलर्ट जारी

पटना, बिहार में मौसम ने एक बार फिर से करवट ली है। एक ओर जहां प्रदेश के चार जिलों- रोहतास, औरंगाबाद, अरवल और भोजपुर में भीषण गर्मी और लू का कहर जारी है, वहीं दूसरी ओर 34 जिलों में आंधी-बारिश और आकाशीय बिजली को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को रोहतास, भोजपुर, अरवल और औरंगाबाद का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जा सकता है। इन जिलों के लिए हीट वेव को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। लोगों से अपील की गई है कि दोपहर में बाहर निकलने से बचें और तेज गर्म हवाओं से खुद को सुरक्षित रखें। राजधानी पटना में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री रहा और लोगों को चिपचिपी गर्मी ने बेहाल कर दिया।

उत्तर और मध्य बिहार के 34 जिलों में आंधी, बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है। पटना, गया, नालंदा, मुजफ्फरपुर सहित कई जिलों में 30 से 40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। मौसम विभाग ने लोगों से खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े न होने की अपील की है।

मौसम विभाग का कहना है कि 14 जून से राज्य के कई हिस्सों में प्री-मानसून बारिश की शुरुआत हो सकती है और 15 से 17 जून के बीच मानसून बिहार में दस्तक दे सकता है। तब तक लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिलने की संभावना कम है।

Read More News

रामनवमी से पहले रांची में हाई अलर्ट, डीजीपी की बैठक में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सख्त निर्देश

राजधानी रांची में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में...

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

Read More