मंगनी लाल मंडल ने राजद प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए दाखिल किया नामांकन, 19 को होगी औपचारिक घोषणा

News Saga Desk

पटना : राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रदेश अध्यक्ष को लेकर आज राजद सुप्रीमो लालू यादव की उपस्थिति में मंगनी लाल मंडल ने नौमिनेशन किया।

मंगनी लाल मंडल ने राजद कार्यालय में अपना नामांकन दाखिल किया। 19 जून को कार्यसमिति की बैठक में उनके नाम की औपचारिक घोषणा की जाएगी। नामांकन के दौरान लालू यादव उनकी पत्नी राबड़ी देव और उनके पुत्र तेजस्वी यादव समेत सभी वरिष्ठ नेता मौजूद थें।

कौन हैं मंगनी लाल मंडल?

मंगनी लाल मंडल एक अनुभवी नेता हैं। वे बिहार विधान परिषद के सदस्य, राज्य के कैबिनेट मंत्री, लोकसभा और राज्यसभा सांसद रह चुके हैं। वे झंझारपुर लोकसभा सीट से भी चुनाव जीत चुके हैं। हाल ही में उन्होंने जदयू छोड़कर एक बार फिर राजद का दामन थामा है। तेजस्वी यादव ने उन्हें खुद पार्टी की सदस्यता दिलाई थी।

मंगनी लाल मंडल धानुक जाति से आते हैं, जो अतिपिछड़ा वर्ग में शामिल है। उन्हें प्रदेश अध्यक्ष बनाकर राजद इस वर्ग के वोट बैंक को साधने की रणनीति पर काम कर रही है। इससे पार्टी को आगामी विधानसभा चुनाव में बड़ा राजनीतिक फायदा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Read More News

Read More