तेजस्वी यादव ने बिहार राजद के नए प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल को मिठाई खिलाकर दी बधाई

News Saga Desk

पटना। बिहार में चुनाव से पहले आरजेडी ने अपने संगठन में बदलाव किया है और बिहार राजद की कमान मंगनी लाल मंडल के हाथों में सौंपी गई। जिसके बाद उन्हें शुभकामनाएं मिल रही है। इस बीच नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी मंगनी लाल को ढेर सारी बधाईयां दी। तेजस्वी ने मंगनी लाल मंडल को अपने हाथों से मिठाई भी खिलाई। दरअसल, तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिये कई तस्वीरों को शेयर किया। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि, वह मंगनी लाल मंडल को बधाई दे रहे हैं और इसके साथ ही मिठाई भी खिला रहे।

तेजस्वी ने तस्वीर शेयर करते हुए ये लिखा-

तस्वीरें शेयर करते हुए तेजस्वी यादव ने लिखा – “निर्विरोध राजद का प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित होने पर आदरणीय मंगनी लाल मंडल जी को मिठाई खिलाकर बधाई दी। बिहार में किसी भी पार्टी द्वारा प्रथम बार “अतिपिछड़ा वर्ग” से प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। राजद से अनुसूचित जाति वर्ग, मुस्लिम वर्ग, पिछड़ा वर्ग एवं अगड़ा वर्ग से पूर्व में प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। अब अतिपिछड़ा वर्ग से संबंध रखने वाले वरिष्ठ एवं अनुभवी समाजवादी नेता आदरणीय मंगनीलाल मंडल जी को अध्यक्ष बनाया गया है। सर्वप्रथम किसी अतिपिछड़ा को प्रदेश अध्यक्ष बनाने का गौरव राजद को ही हासिल हुआ है।”

राजद ने अपने संगठन में दलितों और अतिपिछड़ों के लिए आरक्षण लागू किया

आगे यह भी लिखा कि, “सनद रहे, देश में राजद ही सर्वप्रथम एवं अकेली ऐसी पार्टी है जिसने अपने संगठन में दलितों और अतिपिछड़ों के लिए आरक्षण लागू किया हुआ है। हम जुबानी खर्च नहीं करते बल्कि वास्तव में सामाजिक न्याय की अवधारणा को धरातल पर उतारते है। हमें आशा ही नहीं पूर्व विश्वास है कि, मंगनीलाल मंडल जी के नेतृत्व में प्रदेश राजद नई उचाईयों को छुएगा। ”

जगदानंद सिंह को लेकर कही ये बात

तेजस्वी यादव ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह को लेकर भी लिखा कि, “निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय जगदानंद सिंह जी का कार्यकाल सकारात्मक व गुणात्मक परिवर्तन के लिए सदैव याद किया जाएगा। उन्होंने 85 वर्ष की उम्र में भी जिस कर्मठता, समर्पण, त्याग, अनुशासन एवं लग्न के साथ इस महत्ती ज़िम्मेवारी का निर्वहन किया वह वर्णन से परे है।”


Read More News

UP पॉलिटिक्स: तेज प्रताप से वीडियो कॉल के बाद अखिलेश का सियासी झटका, बिहार में सपा का समर्थन तेजस्वी को

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ हुई वीडियो कॉल के बाद बिहार की राजनीति में नई पारी की...

‘गुंडा राज’ के पोस्टर से कांग्रेस का हमला: ADG के सामने फायरिंग और मुजफ्फरपुर रेप कांड को लेकर घेरा नीतीश सरकार को

पटना के अलग-अलग चौक चौराहे पर कांग्रेस की ओर से दो पोस्टर लगाए गए हैं, जिसके जरिए NDA सरकार पर हमला...

Read More