“RJD का डिजिटल दांव: ‘तेजस्वी डिजिटल फोर्स’ लॉन्च कर युवाओं को दिया नया बिहार बनाने का आह्वान”

News Saga Desk

पटना। पटना में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक पोर्टल (www.Tejashwidigitalforce.in) लॉन्च किया है। तेजस्वी ने कहा कि हमलोग, आपलोगों से माध्यम से एक अपील करते हैं। चलिए मिलकर एक नया बिहार बनाते हैं। हम एक वॉलेंटियर ग्रुप के लिए एक पोर्टल लॉन्च करने जा रहे हैं। इस पोर्टल से वॉलंटियर ऑनलाइन काम करेंगे, जो हमारा योजना होगा। उसको जन-जन तक पहुंचाएंगे। हमारे साथ जुड़ कर नया बिहार बनाएंगे।

तेजस्वी यादव के पोर्टल का लेआउट।

तेजस्वी यादव के पोर्टल का लेआउट।

मौजूदा सरकार से लोग परेशान

वहीं इससे पहले तेजस्वी ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आने वाले दिनों में बिहार का चुनाव होने वाला है। 20 साल से मौजूदा सरकार से लोग परेशान हैं। लोग बदलाव चाहते हैं।20 साल से खटारा सरकार पर विश्वास नहीं है। लोग इस सरकार से बेहद परेशान हैं। इससे छुटकारा चाहते हैं।

उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री अचेत अवस्था में हैं। हमलोग नए लोग हैं, जो जनता के मुद्दे हैं हम उनकी आवाज बनेंगे। इस बार बिहार की जनता बिहार सरकार को उखाड़ पर फेंकेगी। एक नई सरकार को चुनेगी, जिसके पास विजान है। हमें पीड़ा होती है, हमारा राज्य सबसे ज्यादा गरीब है। बिहार में उद्योग नहीं है।

तेजस्वी ने कहा कि हमलोगों ने 17 महीने में जो काम किया वो हमारा 2 परसेंट भी नहीं था। आगे बहुत काम करना है। वहीं बाबा साहेब के अपमान को लेकर तेजस्वी ने कहा कि लालू जी ने कोई अपमान नहीं किया है। अमीत शाह आज तक किसी चीज के लिए माफी मांगे है।

तेजस्वी फिर से रात में छापा मारेगा

तेजस्वी ने कहा कि Dk बॉस ट्रांसफर पोस्टिंग का काम कर रहे हैं। Dk बॉस ने फिर से खेला कर दिया, CM तक मेरी चिट्ठी नहीं पहुंच रही है। मुख्यमंत्री की और से कई जवाब नहीं मिल रहा है। इसका मतलब जो भी आरोप लगाया गया है। वो सच है। उन्होंने कहा कि PMCH के अधीक्षक IAS ठाकुर पर इतना गंभीर आरोप हम लगाए, लेकिन कोई जवाब नहीं आया। उनको कोई छू नहीं सकता है। यह मै जनता हूं। आने वाले समय में जब हमारी सरकार बनेगी, तेजस्वी फिर से रात में छापा मारेगा।

राज्य सरकार पर उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि अच्छे अधिकारी को बाहर कर दिया जा रहा है। भ्रष्ट अधिकारियों को सरकार में रखा जा रहा है।


Read More News

खगड़िया में सीढ़ी गिरने से छात्रा की मौत, 3 बच्चे घायल, शिक्षा मंत्री बोले- दोषियों पर होगी कार्रवाई

खगड़िया के अमनी गांव के प्राथमिक विद्यालय में सीढ़ी गिरने से छात्रा की मौत और 3 बच्चे घायल हुए।...

Read More