सिमडेगा: चर्च डकैती कांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

News Saga Desk

सिमडेगा। सिमडेगा जिले के बोलबा थाना क्षेत्र के समसेरा चर्च में हुई डकैती की घटना का पुलिस ने उद्भेदन कर दिया है। इस कांड में शामिल तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि अन्य 05-06 अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है।

डीएसपी हेड क्वार्टर रणवीर सिंह ने प्रेस वार्ता कर बताया कि पुलिस अधीक्षक सिमडेगा के निर्देशन में गठित एसआईटी टीम ने इस कांड का उद्भेदन किया है। टीम ने तकनिकी सहायता और प्राप्त सूचना के आधार पर अनुसंधान करते हुए पाया कि इस कांड में अन्तरराज्यीय गिरोह की संलिप्ता है, जिसमें कुछ अपराधकर्मी झारखंड के और कुछ उड़ीसा राज्य के शामिल हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों में आदिल केरकेट्टा, रिंकु सोनी उर्फ मूशा और सुभाष नाईक उर्फ रामबोला नाईक शामिल हैं। इनके पास से बरामद कैश रुपये 21 हजार 500 सौ रुपया, टीवीएस रेडान रजिस्ट्रेशन नंबर OD-15Y-2487, काले रंग का मास्क, दो जोड़ा काले रंग का हैंड ग्लव्स, एक काला रंग का टोपी, एक लोहे की छड़ और एक सब्बल शामिल है।

पुलिस ने बताया कि दोनों राज्यों में चर्च में हुई घटनाओं में पैसा प्राप्त करने के लिए मारपीट और डकैती की गई थी। गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ के बाद अन्य अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। इस कांड के उद्भेदन में सिमडेगा पुलिस और उड़ीसा पुलिस की संयुक्त टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उड़ीसा में हुई संयुक्त प्रेस वार्ता कर अपराधियों को उड़ीसा जेल भेज दिया गया। सिमडेगा पुलिस अपराधियों को जल्द रिमांड पर लाएगी।


Read More News

चंपाई सोरेन का बड़ा ऐलान: भोगनाडीह में मनाएंगे हूल दिवस, वीरों की धरती से फिर गूंजेगा “हूल” का नारा

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने एक्स  पर पोस्ट कर आगामी 'हूल दिवस' को भोगनाडीह में मनाने...

झारखंड शराब घोटाले में बड़ा खुलासा: सिद्धार्थ सिंघानिया का दावा, विनय चौबे थे मास्टरमाइंड

झारखंड में करोड़ों रुपये के चर्चित शराब घोटाले की जांच के दौरान एक बड़ा खुलासा हुआ है। इस मामले में...

CM नीतीश कुमार आज सौंपेंगे नियुक्ति पत्र: बिहार पुलिस को मिलेंगे 21,391 नए सिपाही, महिलाओं की बड़ी भागीदारी

CM नीतीश कुमार शनिवार को करीब 21 हजार से ज्यादा सिपाहियों को नियुक्ति पत्र दे रहे हैं। बापू सभागार...

पैरालिसिस अटैक के बाद ICU में भर्ती दिशोम गुरु शिबू सोरेन, हालत स्थिर; जगन्नाथ मंदिर में हुई विशेष पूजा

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन और दिशोम गुरु शिबू सोरेन दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में इलाजरत हैं।...

Read More