एक पेड़ माँ के नाम 2.0 अभियान को लेकर सिमडेगा में जिला स्तरीय समिति की बैठक

News Saga Desk

सिमडेगा : उपायुक्त सिमडेगा कंचन सिंह की अध्यक्षता में “एक पेड़ माँ के नाम 2.0” अभियान के सफल संचालन हेतु जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अभियान की विस्तृत रूपरेखा, क्रियान्वयन रणनीति और जनभागीदारी पर विस्तार से चर्चा हुई।

यह पर्यावरण संरक्षण को समर्पित जनभागीदारी अभियान 5 जून 2025, विश्व पर्यावरण दिवस से प्रारंभ होकर 30 सितम्बर 2025 तक चलाया जा रहा है। उपायुक्त ने सभी नागरिकों से अपील की कि वे अपनी मां या धरती मां की स्मृति में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं। साथ ही, उन्होंने निर्देश दिया कि पिछले वर्ष लगाए गए पौधों की स्थिति की रिपोर्ट भी उपलब्ध कराई जाए, ताकि उनकी देखभाल की समीक्षा हो सके।

अभियान के सफल संचालन के लिए जिले में “जिला वृक्षारोपण समिति” का गठन किया गया है। इस समिति में वनविभाग, शिक्षा विभाग, ग्रामीण विकास, मनरेगा, पंचायत सहित आदि विभागों के अधिकारी शामिल हैं। बैठक में तय किया गया कि पौधरोपण कार्य स्कूलों, कॉलेज परिसरों, धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों, स्मार्ट पार्कों, राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गों के किनारे, अमृत सरोवरों, नहरों, नदी किनारों, जल स्रोतों तथा ग्रामीण क्षेत्रों की बंजर भूमि पर किया जाएगा। विद्यालय परिसर पर जगह होने पर विद्यालय जाने वाले रास्ते पर बच्चों के माध्यम से पेड़ लगवाने की बात कही। वहीं उपायुक्त ने सभी विद्यालय के बच्चों को निर्देशित करने की बात कही कि ग्रामीण विकास अंतर्गत बिरसा हरित ग्राम योजना एवं दीदी बगिया योजना के तहत अपने परिवार से पेड़ लगाए।

उपायुक्त ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय स्थापित कर अभियान को व्यापक और प्रभावी तरीके से संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि यह अभियान केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य धरती मां के प्रति सम्मान प्रकट करना, पर्यावरण संरक्षण, जलवायु संतुलन और स्थानीय पारिस्थितिकी का पुनर्जीवन करना है। सभी ने इस अभियान को सफल बनाने हेतु पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

बैठक में वन प्रमंडल पदाधिकारी शशांक शेखर सिंह, जिला पंचायती राज पदाधिकारी दयानंद कार्जी, जिला शिक्षा पदाधिकारी मिथलेश केरकेट्टा समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Read More News

बिहार के DSP की काली कमाई का खुला राज ! नौकरानी के पास निकली करोड़ों की संपत्ति, जांच में बड़ा धमाका

बिहार के किशनगंज में तैनात DSP गौतम कुमार की कथित 80 करोड़ रुपये से अधिक की बेनामी संपत्ति के मामले...

5 अप्रैल को रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी: आसनसोल मंडल में कई ट्रेनें रद्द, रूट और समय में बड़ा बदलाव

देवघर: सुरक्षित और सुचारु रेल परिचालन के लिए आसनसोल मंडल के विभिन्न सेक्शनों में रविवार, 5 अप्रैल...

चतरा में टहलने निकले पशु चिकित्सक योगेंद्र यादव का श’व बरामद, ह’त्या की आशंका से इलाके में हड़कंप

चतरा: चतरा जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत तुड़ाग गांव में शनिवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब...

Read More