बस-टोटो के झगड़े ने रास्ते में फंसी महिला को बना दिया मां

News Saga Desdk

धनबाद : पुलिस के लगातार अभियान चलाने के बाद भी शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार नहीं आ रहा है। मंगलवार को कंबाइन बिल्डिंग के समीप बस और टोटो (ई रिक्शा) चालक के झगड़े के कारण सड़क पर जाम लग गया। ट्रैफिक पुलिस मूक दर्शक बनी रही।

इस दौरान 108 एंबुलेंस से सदर अस्पताल जा रही एक महिला को रास्ते में ही अपने बच्चें को जन्म देना पड़ा। संजोग अच्छा था कि प्रसव के दौरान कोई अनहोनी नहीं हुई है। जच्चा – बच्चा दोनों सुरक्षित है। एंबुलेंस में मौजूद सहिया की सहायिका ने एंबुलेंस में ही सुरक्षित प्रसव कराया। जाम हटने के बाद महिला और नवजात को अस्पताल पहुंचाया गया। दोनों को 48 घंटे के लिए चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है।

सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. संजीव कुमार ने बताया कि नवजात का वजन ढाई किलोग्राम है। मां और बच्चा दोनों सुरक्षित हैं। उन्होंने परिजनों से अपील की है कि जब चिकित्सकों द्वारा प्रसव की संभावित तिथि बताई जाती है, तो उसे गंभीरता से लें और गर्भवती को समय पर अस्पताल पहुंचाए, ताकि किसी भी प्रकार की अनहोनी से बचा जा सके।

108 एंबुलेंस के चालक संजीव कुमार ने ट्रैफिक पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया। उसने बताया कि वह दुलाली देवी को बरवाअड्डा जयनगर से लेकर सदर अस्पताल आ रहा था। समय पर अस्पताल पहुंच जाता, लेकिन कंबाइन बिल्डिंग के पास जाम के कारण परेशानी आई। ट्रैफिक के जवान वहां मौजूद थे, लेकिन जाम हटाने में देरी की।

Read More News

हजारीबाग कांड मामले में JMM कार्यकर्ताओं ने राँची-रामगढ़ में भाजपा के खिलाफ विरोध मार्च निकाला

झारखंड के हजारीबाग जिले में हुई विष्णुगढ़ कांड का खुलासा होते ही राजनीतिक तापमान बढ़ गया है। पुलिस...

अनंत सिंह करा रहे इंटरनेशनल महादंगल, देश-विदेश के पहलवान होंगे शामिल, बड़े नेताओं को भी आमंत्रण

अनंत सिंह जेल से बाहर आने के बाद लगातार सक्रिय नजर आ रहे हैं। इसी क्रम में आज वे अपने पैतृक गांव...

पलामू के शताब्दी मार्केट में JMM नेता ह’त्या कांड के गवाह गुड्डू खलीफा की देर रात गोली मारकर ह’त्या

पलामू प्रमंडल मुख्यालय मेदिनीनगर में देर रात हुई ताबड़तोड़ फायरिंग ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी।...

Read More