झारखंड के 13 जिलों में दो दिनों तक भारी बारिश का रेड अलर्ट

News Saga Desk

रांची। झारखंड के 13 जिलों में दो दिनों तक भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग की ओर से बुधवार और गुरुवार को राज्य के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। राज्य के जिन जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है उनमें 18 जून को धनबाद, दुमका, जामताड़ा, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, बोकारो और रामगढ़, जबकि 19 जून को रांची, रामगढ़, बोकारो, हजारीबाग, कोडरमा और गिरिडीह शामिल है।

वहीं 20 जून को पलामू, गढवा, चतरा, लातेहार में कहीं-,कहीं भारी बारिश होने की आशंका है। इसके अलावा हजारीबाग, गिरिडीह, देवघर, दुमका और कोडरमा में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की सम्भावना है। इसके अलावा 21 जून को राज्य के गढवा, छत्र, पलामू, देवघर, पलामू,दुमका और जामताड़ा में कहीं कहीं भारी बारिश होने की आशंका है।

इधर, पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में सबसे अधिक बारिश धनबाद के पंचेत में 73.2 मिमी रिकॉर्ड की गई। वहीं इस दौरान रांची में 37.6 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान डालटेनगंज में 38.4 और सबसे कम न्यूनतम तापमान गुमला में 21.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बुधवार को रांची में तापमान 23 डिग्री, जमशेदपुर में 25, डालटेनगंज में 28, बोकारो में 26 और चाईबासा में तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।


Read More News

हजारीबाग कांड मामले में JMM कार्यकर्ताओं ने राँची-रामगढ़ में भाजपा के खिलाफ विरोध मार्च निकाला

झारखंड के हजारीबाग जिले में हुई विष्णुगढ़ कांड का खुलासा होते ही राजनीतिक तापमान बढ़ गया है। पुलिस...

अनंत सिंह करा रहे इंटरनेशनल महादंगल, देश-विदेश के पहलवान होंगे शामिल, बड़े नेताओं को भी आमंत्रण

अनंत सिंह जेल से बाहर आने के बाद लगातार सक्रिय नजर आ रहे हैं। इसी क्रम में आज वे अपने पैतृक गांव...

पलामू के शताब्दी मार्केट में JMM नेता ह’त्या कांड के गवाह गुड्डू खलीफा की देर रात गोली मारकर ह’त्या

पलामू प्रमंडल मुख्यालय मेदिनीनगर में देर रात हुई ताबड़तोड़ फायरिंग ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी।...

Read More