हजारीबाग में तेज़ बारिश के दौरान स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकराई

News Saga Desk

हजारीबाग।  हजारीबाग जिले के केरेडारी प्रखंड से एक सड़क दुर्घटना की खबर सामने आ रही है। यह हादसा बुढ़िया मंईयां मंदिर के आगे और कोदवे के पीछे तेज बारिश के दौरान हुआ, जब एक स्कॉर्पियो वाहन टंडवा की ओर जा रही थी। तेज़ बारिश के कारण सड़क पर फिसलन बढ़ गई थी, जिससे वाहन का बैलेंस बिगड़ गया और स्कॉर्पियो सीधे बिजली के खंभे से टकरा गई। टक्कर के बाद गाड़ी सड़क किनारे पेड़ों के बीच फंस गई। हादसे में गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है, लेकिन राहत की बात यह रही कि वाहन चालक सुरक्षित बच गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। फिलहाल दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। 


Read More News

Read More