सीएम हेमंत ने शुरू किया Early Career Programme, HCL संग एमओयू; बोले- रोजगार सृजन की दिशा में अहम कदम

News Saga Desk

रांची।  रांची में मंगलवार को स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखण्ड सरकार तथा HCL TSS के साथ TechBee: Early Career Programme के लिए MoU हस्ताक्षर कार्यक्रम हुआ। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन विशेष रूप से शामिल हुए और छात्रों को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर को भविष्य की पीढ़ियों के लिए एक नया रास्ता खोलने वाला कदम बताया। उन्होंने कहा कि “HCL TSS न सिर्फ व्यवसाय कर रहा है, बल्कि मानव सेवा में भी हाथ बंटाने का प्रयास कर रहा है। राज्य सरकार और HCL के इस संयुक्त प्रयास से स्कूली छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ रोजगार की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।”

छात्रों को स्कूल के स्तर पर ही करियर गढ़ने का अवसर

सीएम ने बताया कि HCL समूह के प्रतिनिधि स्कूलों में जाकर छात्रों को कार्यक्रम की जानकारी देंगे। छात्र इस Early Career Programme में भाग लेकर पढ़ाई के साथ-साथ नौकरी के लिए तैयार हो सकेंगे। उन्होंने कहा कि “हमारे छात्र स्कूल खत्म करते ही करियर की शुरुआत कर सकें, इसके लिए यह ठोस कदम है। इससे उन्हें आत्मनिर्भर बनने में मदद मिलेगी।”

पिछली सरकार में हुई थी शुरुआत, अब समग्रता के साथ आगे बढ़ेगा कार्यक्रम

हेमंत सोरेन ने यह भी कहा कि उनकी पिछली सरकार के समय इस दिशा में प्रयास जरूर हुआ था, लेकिन अपेक्षित सफलता नहीं मिल पाई थी। “अब हम इसे समग्रता के साथ आगे बढ़ा रहे हैं,” उन्होंने कहा।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस कार्यक्रम के लिए HCL समूह को सरकार द्वारा कोई आर्थिक सहयोग नहीं दिया गया है। यह एक साझेदारी आधारित पहल है, जिसमें छात्रों को प्रशिक्षण, करियर मार्गदर्शन और नौकरी की संभावनाएं प्रदान की जाएंगी। सीएम ने बताया कि राज्य सरकार ने पहले से ही छात्रों की उच्च शिक्षा के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं। उन्होंने ‘गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना’ का उल्लेख करते हुए कहा कि इसके तहत छात्रों को 15 लाख तक शिक्षा ऋण की सुविधा उपलब्ध है।

अन्य कंपनियों से भी आगे आने की अपील

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर अन्य कंपनियों से भी राज्य के छात्रों की मदद के लिए आगे आने का आग्रह किया। “हम हर संभव सहयोग देने के लिए तैयार हैं। हमारे राज्य में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। बस उन्हें सही दिशा और अवसर की ज़रूरत है,” उन्होंने कहा। कार्यक्रम के अंत में उन्होंने छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए भरोसा जताया कि Early Career Programme उनके भविष्य को नई उड़ान देगा।


Read More News

हजारीबाग कांड मामले में JMM कार्यकर्ताओं ने राँची-रामगढ़ में भाजपा के खिलाफ विरोध मार्च निकाला

झारखंड के हजारीबाग जिले में हुई विष्णुगढ़ कांड का खुलासा होते ही राजनीतिक तापमान बढ़ गया है। पुलिस...

अनंत सिंह करा रहे इंटरनेशनल महादंगल, देश-विदेश के पहलवान होंगे शामिल, बड़े नेताओं को भी आमंत्रण

अनंत सिंह जेल से बाहर आने के बाद लगातार सक्रिय नजर आ रहे हैं। इसी क्रम में आज वे अपने पैतृक गांव...

पलामू के शताब्दी मार्केट में JMM नेता ह’त्या कांड के गवाह गुड्डू खलीफा की देर रात गोली मारकर ह’त्या

पलामू प्रमंडल मुख्यालय मेदिनीनगर में देर रात हुई ताबड़तोड़ फायरिंग ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी।...

Read More