पुरुलिया में सड़क हादसा, नौ की मौत

News Saga Desk

पुरुलिया। पश्चिम बंगाल में पुरुलिया के बलरामपुर थानांतर्गत नामशोल गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय के पास आज सुबह हुए सड़क हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई। यह हादसा जमशेदपुर-पुरुलिया नेशनल हाइवे 18 पर हुआ। पुलिस के अनुसार, बलरामपुर की ओर से आ रहे एक ट्रेलर और विपरीत दिशा से आ रही बोलेरो की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इससे दोनों वाहन पलट गए। स्थानीय लोगों और बलरामपुर पुलिस ने बोलेरो सवार नौ लोगों को लहूलुहान हालत में निकाला और ब्लॉक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। डॉक्टर ने सभी को मृत घोषित कर दिया। यह सभी झारखंड के निमड़ी इलाके के निवासी हैं।

पुलिस के अनुसार दुर्घटना के बाद ट्रेलर का चालक और खलासी मौके से फरार हो गए। उनकी तलाश की जा रही है। बोलेरो सवार लोग झारखंड के निमड़ी इलाके से पुरुलिया एक शादी समारोह में शामिल होने आए थे। समारोह के बाद निमड़ी लौट रहे थे।


Read More News

हजारीबाग कांड मामले में JMM कार्यकर्ताओं ने राँची-रामगढ़ में भाजपा के खिलाफ विरोध मार्च निकाला

झारखंड के हजारीबाग जिले में हुई विष्णुगढ़ कांड का खुलासा होते ही राजनीतिक तापमान बढ़ गया है। पुलिस...

अनंत सिंह करा रहे इंटरनेशनल महादंगल, देश-विदेश के पहलवान होंगे शामिल, बड़े नेताओं को भी आमंत्रण

अनंत सिंह जेल से बाहर आने के बाद लगातार सक्रिय नजर आ रहे हैं। इसी क्रम में आज वे अपने पैतृक गांव...

पलामू के शताब्दी मार्केट में JMM नेता ह’त्या कांड के गवाह गुड्डू खलीफा की देर रात गोली मारकर ह’त्या

पलामू प्रमंडल मुख्यालय मेदिनीनगर में देर रात हुई ताबड़तोड़ फायरिंग ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी।...

Read More