हजारीबाग: तेज रफ्तार वाहन ने दो पुलिसकर्मियों को रौंदा, एक की मौके पर मौत

News Saga Desk

हजारीबाग। हजारीबाग में सड़क हादसे में एक जवान में मौत हो गयी। घटना शुक्रवार रात की है जब कोरा थाना में पदस्थापित 2 पुलिस जवान एक तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आ गए। इस हादसे में एक जवान की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। हादसे में जान गंवाने वाले जवान का नाम नंदलाल ठाकुर बताया जा रहा है, जो हजारीबाग जिला बल में कार्यरत थे। वहीं, दूसरे घायल जवान गणेश सिंह को पहले आरोग्यम अस्पताल में प्राथमिक इलाज के लिए भर्ती कराया गया, लेकिन स्थिति गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया गया है। पुलिस विभाग में इस दुखद घटना से शोक की लहर है। नंदलाल ठाकुर के पार्थिव शरीर का पोस्टमार्टम करवाने के बाद पुलिस लाइन में शोक सभा का आयोजन किया जाएगा, जहां साथी पुलिसकर्मी और अधिकारी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। फिलहाल पुलिस इस पूरे हादसे की जांच कर रही है कि किस परिस्थिति में यह दुर्घटना घटी और वाहन चालक की पहचान के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं।


Read More News

हजारीबाग कांड मामले में JMM कार्यकर्ताओं ने राँची-रामगढ़ में भाजपा के खिलाफ विरोध मार्च निकाला

झारखंड के हजारीबाग जिले में हुई विष्णुगढ़ कांड का खुलासा होते ही राजनीतिक तापमान बढ़ गया है। पुलिस...

अनंत सिंह करा रहे इंटरनेशनल महादंगल, देश-विदेश के पहलवान होंगे शामिल, बड़े नेताओं को भी आमंत्रण

अनंत सिंह जेल से बाहर आने के बाद लगातार सक्रिय नजर आ रहे हैं। इसी क्रम में आज वे अपने पैतृक गांव...

पलामू के शताब्दी मार्केट में JMM नेता ह’त्या कांड के गवाह गुड्डू खलीफा की देर रात गोली मारकर ह’त्या

पलामू प्रमंडल मुख्यालय मेदिनीनगर में देर रात हुई ताबड़तोड़ फायरिंग ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी।...

Read More