हजारीबाग: बानादाग साइडिंग में ड्यूटी के दौरान फिसले SISF जवान की मौत, सर्विस राइफल से चली गोली बनी वजह

News Saga Desk

हजारीबाग। हजारीबाग के कटकमदाग थाना क्षेत्र के बानादाग साइडिंग में शनिवार सुबह एक हादसे में स्टेट इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स (SISF) के जवान मिथलेश यादव की मौत हो गई। यह घटना सुबह करीब 5 बजे यूनिट-7 SISF कैंप में हुई। मिथलेश यादव झारखंड के गढ़वा जिले के रहने वाले थे।

SISF के डिप्टी एसपी साजिद के अनुसार, मिथलेश यादव ड्यूटी पर तैनात थे। वे पैर फिसलने से गिर पड़े और इस दौरान उनकी सर्विस राइफल से अचानक गोली चल गई। गोली उन्हीं को लगी, जिससे मौके पर ही मिथलेश की मृत्यु हो गई।

कटकमदाग थाना क्षेत्र के बानादाग साइडिंग में हुई घटना।

कटकमदाग थाना क्षेत्र के बानादाग साइडिंग में हुई घटना।

मृतक के बड़े भाई अमरेश कुमार यादव भी SISF में कार्यरत हैं और वर्तमान में बड़कागांव में तैनात हैं। उन्हें बताया गया कि बारिश के कारण फिसलने से मिथलेश गिरे और गोली चलने से उनकी जान चली गई। कैंप कमांडेंट और मृतक के भाई ने इसे एक दुर्घटना बताया है। घटना की सूचना मिलते ही कटकमदाग पुलिस और SISF अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।


Read More News

Read More