सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में मेधावी छात्र और अभिभावक सम्मान समारोह आयोजित

रांची, धुर्वा स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में रविवार को मेधावी छात्र अभिनंदन सह अभिभावक सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में कक्षा 10वीं और 12वीं में उत्कृष्ट अंक लाने वाले छात्रों एवं उनके अभिभावकों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में सुजीत कुमार साहू (महाप्रबंधक, केनरा बैंक) तथा विशिष्ट अतिथि अमित कुमार (प्रबंधक, सेंट्रल बैंक) उपस्थित थे।

12वीं विज्ञान संकाय की नंदिनी कुमारी (94.8 प्रतिशत) और वाणिज्य की अलीशा कुमारी (94 प्रतिशत) को सम्मानित किया गया। 10वीं की छात्रा निशु प्रिया ने (97.8 प्रतिशत) अंक लाकर रांची में आठवां स्थान प्राप्त किया। 85 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले सभी छात्रों को प्रतीक चिन्ह

, प्रमाण पत्र और अभिभावकों को अंगवस्त्र एवं रामचरितमानस भेंट की गई।

मुख्य अतिथि ने छात्रों को निरंतर प्रयास करने की प्रेरणा दी। प्राचार्य ललन कुमार ने अतिथि परिचय कराया और धन्यवाद ज्ञापन लाल अशोक नाथ शाहदेव ने किया। कार्यक्रम में समिति के सदस्य, शिक्षक व अभिभावक बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Read More News

हजारीबाग कांड मामले में JMM कार्यकर्ताओं ने राँची-रामगढ़ में भाजपा के खिलाफ विरोध मार्च निकाला

झारखंड के हजारीबाग जिले में हुई विष्णुगढ़ कांड का खुलासा होते ही राजनीतिक तापमान बढ़ गया है। पुलिस...

अनंत सिंह करा रहे इंटरनेशनल महादंगल, देश-विदेश के पहलवान होंगे शामिल, बड़े नेताओं को भी आमंत्रण

अनंत सिंह जेल से बाहर आने के बाद लगातार सक्रिय नजर आ रहे हैं। इसी क्रम में आज वे अपने पैतृक गांव...

पलामू के शताब्दी मार्केट में JMM नेता ह’त्या कांड के गवाह गुड्डू खलीफा की देर रात गोली मारकर ह’त्या

पलामू प्रमंडल मुख्यालय मेदिनीनगर में देर रात हुई ताबड़तोड़ फायरिंग ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी।...

Read More