रक्सौल में नेपाल बार्डर पर इराकी नागरिक गिरफ्तार

पूर्वी चंपारण, बिहार में पूर्वी चंपारण जिला अन्तर्गत रक्सौल में भारत-नेपाल मैत्री पुल के समीप एक इराकी नागरिक को नेपाल के रास्ते भारत में अवैध रूप से प्रवेश के दौरान पकड़ा गया है।

उक्त कारवाई एसएसबी के जवान और हरैया थाना की पुलिस ने बॉर्डर पर रूटीन चेकिंग के दौरान की है। पकड़े गये इराकी नागरिक की पहचान इराक के बगदाद के अल-दोरा निवासी बारा फौजी हामिद अल बयाती के रूप में हुई है।प्रारंभिक जांच के दौरान यह पाया गया कि उसका भारतीय वीजा काफी पहले ही समाप्त हो चुका है।बाबजूद इसके वह नेपाल के रास्ते भारत में प्रवेश करने की कोशिश कर रहा था।

हरैया थानाध्यक्ष किशन कुमार पासवान ने बताया कि आरोपी के पास यात्रा के कोई वैध दस्तावेज नहीं मिले हैं।फिलहाल पुलिस के वरीय अधिकारियो के साथ ही सुरक्षा एजेंसियो सूचित किया गया है,जो उसके भारत में प्रवेश के उद्देश्यो की जांच करेगे।

उल्लेखनीय है,कि भारत और पाकिस्तान तनाव के बाद रक्सौल के भारत-नेपाल सीमा पर लगातार विदेशी नागरिको के पकड़े जाने के बाद एसएसबी,स्थानीय पुलिस व सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं,और लगातार सीमा पर पैनी निगाह रखी जा रही है।पुलिस के अनुसार आवश्यक पूछताछ के बाद इराकी नागरिक को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जायेगा।

Read More News

रामनवमी से पहले रांची में हाई अलर्ट, डीजीपी की बैठक में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सख्त निर्देश

राजधानी रांची में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में...

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

Read More