झारखंड के सभी जिलों में 24 से होगी बारिश

News Saga Desk

रांची। झारखंड के लगभग सभी स्थानों में 24 जून से हल्के से मध्यम बारिश होने की संभावना है। यह जानकारी सोमवार को मौसम विभाग ने दी। विभाग के अनुसार राज्य के दक्षिण और पश्चिम हिस्सों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ भारी बारिश होने की आशंका है। इसके अलावा कुछ इलाकों में आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है। इसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। 26 जून को भी कहीं – कहीं आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है।

इधर, सोमवार को रांची और आसपास के इलाकों में मौसम साफ रहा। कभी धूप तो कभी बादल छाए रहे। पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में सबसे अधिक बारिश दुमका में 37.2 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। वहीं इस दौरान सबसे अधिक अधिकतम तापमान 39.9 डिग्री और सबसे कम न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रांची नामकुम में दर्ज किया गया। सोमवार को रांची में अधिकतम तापमान 30.3 डिग्री, जमशेदपुर में 34, डालटेनगंज में 31.2, बोकारो में 31.1 और चाईबासा में तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।


Read More News

UP पॉलिटिक्स: तेज प्रताप से वीडियो कॉल के बाद अखिलेश का सियासी झटका, बिहार में सपा का समर्थन तेजस्वी को

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ हुई वीडियो कॉल के बाद बिहार की राजनीति में नई पारी की...

‘गुंडा राज’ के पोस्टर से कांग्रेस का हमला: ADG के सामने फायरिंग और मुजफ्फरपुर रेप कांड को लेकर घेरा नीतीश सरकार को

पटना के अलग-अलग चौक चौराहे पर कांग्रेस की ओर से दो पोस्टर लगाए गए हैं, जिसके जरिए NDA सरकार पर हमला...

Read More