बिहार के मोकामा स्टेशन के पास ट्रक ने हाईटगेज में मारी टक्कर, दो घंटे रेल यातायात हुआ प्रभावित

News Saga Desk

पटना। बिहार में दानापुर मंडल के अंतर्गत मोकामा रेलवे स्टेशन के पूर्वी रेल फाटक पर सोमवार 5.30 बजे ट्रक ने हाईटगेज को जोरदार टक्कर मार कर ध्वस्त कर दिया, जिससे करीब इस मार्ग पर दो घंटे से ऊपर के लिए रेल यातायात बाधित हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही स्टेशन प्रबंधक अशोक मोलदियार तुरंत मौके पर पहुंचे और हालात को काबू में लेते हुए ट्रेनों का परिचालन फिर से शुरू कराया। रेलवे कर्मियों की तत्परता से सुबह 7:50 बजे तक हाईटगेज को दुरुस्त कर लिया गया, जिससे परिचालन सामान्य हो सका।

आरपीएफ ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ट्रक को जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया है। यह मामला इसलिए और गंभीर हो गया है क्योंकि पिछले डेढ़ महीने में हाईटगेज को टक्कर मारने की यह दूसरी घटना है। लगातार हो रही ऐसी घटनाएं रेलवे की संरचनात्मक सुरक्षा पर सवाल खड़े कर रही हैं। रेलवे प्रशासन ने घटना की जांच शुरू कर दी है और ट्रक मालिक तथा चालक के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।


Read More News

खगड़िया में सीढ़ी गिरने से छात्रा की मौत, 3 बच्चे घायल, शिक्षा मंत्री बोले- दोषियों पर होगी कार्रवाई

खगड़िया के अमनी गांव के प्राथमिक विद्यालय में सीढ़ी गिरने से छात्रा की मौत और 3 बच्चे घायल हुए।...

Read More