ट्रेन में आमने-सामने हुए रघुवर दास और दीपिका पांडेय, पेसा कानून पर हुई तीखी चर्चा

News Saga Desk

रांची। रविवार की रात ट्रेन में साहेबगंज से रांची यात्रा के दौरान झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने झारखंड की ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडे सिंह से मुलाकात की। दोनों ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की है साथ ही इस मुलाकात की तस्वीर भी सोशल मीडिया पर वायरल है। दीपिका पांडेय ने सोशल पर लिखा कि ट्रेन यात्रा के दौरान PESA कानून को लागू करने को लेकर रघुवर दास से विशेष बातचीत हुई। इसके जनहितकारी उद्देश्य और विशेष रूप से जनजातीय क्षेत्रों में इसके अधिकारों और संभावित प्रभावों को लेकर आत्मीय चर्चा की।

वहीं रघुवर दास ने लिखा मंत्री दीपिका पांडे सिंह को राज्य और आदिवासियों के हित में PESA कानून लागू कराने को लेकर राजनीतिक भावना से ऊपर उठकर काम करने का सुझाव दिया। उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि रूढ़िवादी परंपरा को लागू करने से आदिवासियों को स्वशासन का अधिकार मिलेगा, जो PESA कानून का एक महत्वपूर्ण पहलू है। बता दें कि इससे पहले सोशल मीडिया पर रघुवर दास और बाबूलाल मरांडी के मुलाकात की एक तस्वीर जम कर वायरल हो रही है।


Read More News

हजारीबाग कांड मामले में JMM कार्यकर्ताओं ने राँची-रामगढ़ में भाजपा के खिलाफ विरोध मार्च निकाला

झारखंड के हजारीबाग जिले में हुई विष्णुगढ़ कांड का खुलासा होते ही राजनीतिक तापमान बढ़ गया है। पुलिस...

अनंत सिंह करा रहे इंटरनेशनल महादंगल, देश-विदेश के पहलवान होंगे शामिल, बड़े नेताओं को भी आमंत्रण

अनंत सिंह जेल से बाहर आने के बाद लगातार सक्रिय नजर आ रहे हैं। इसी क्रम में आज वे अपने पैतृक गांव...

पलामू के शताब्दी मार्केट में JMM नेता ह’त्या कांड के गवाह गुड्डू खलीफा की देर रात गोली मारकर ह’त्या

पलामू प्रमंडल मुख्यालय मेदिनीनगर में देर रात हुई ताबड़तोड़ फायरिंग ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी।...

Read More