मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने 26 विकास योजनाओं का किया शिलान्यास, 1.89 करोड़ रुपये होंगे खर्च

News Saga Desk

रांची। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने बीते रविवार को गोड्डा जिले के महागामा नगर पंचायत क्षेत्र के अलग अलग वार्डों में 26 विकास योजनाओं का नारियल फोड़ कर शिलान्यास किया। बता दें कि योजनाओं की कुल राशि 1.89 करोड़ रुपये है, इस विकास कार्य में पीसीसी सड़क, आरसीसी कवर नाला, स्लैब युक्त ईंट नाली और पेवर ब्लॉक शामिल हैं। कार्यक्रम की शुरुआत रामशुल हाउस से सत्संग भवन तक, वहीं गजाधर सिंह हाउस, बजरंगबली मंदिर रोड, बसुआ ईदगाह सहित कई जगहों में योजनाओं की आधारशिला रखी। वही विधानसभा के स्थानीय ग्रामीणों द्वारा मंत्री का फूल-मालाओ से स्वागत किया। मंत्री दीपिका पांडेय ने कहा कि महागामा मेरी कर्मभूमि है। और इस आधार पर यहाँ के लोगों को बेहतर सुविधाएं देना मेरी प्राथमिकता है।


Read More News

Read More