News Saga Desk
हजारीबाग। बीते दिन हजारीबाग में एक ज्वेलर्स दुकान में अपराधियों ने अंधाधुन सात राउंड फायरिंग कर दी थी। फायरिंग करने के 1 घंटे के भीतर उत्तम यादव ने घटना की जिम्मेदारी इंस्टाग्राम के माध्यम से ली थी और हजारीबाग के व्यापारियों को धमकी भी दी थी। जहां घटना के बाद से स्वर्ण व्यवसाय संघ और चेंबर ऑफ कॉमर्स हजारीबाग काफी गुस्से में दिखाई दे रहा है। स्वर्ण व्यवसाय संघ ने आज और कल सांकेतिक ज्वेलर्स दुकान को बंद रखने का निर्णय लिया है। जिसके बाद संघ के आव्हान पर आज व्यापारियों ने शहर की सारी दुकाने बंद रखी है। जिससे शहर में पूरी तरह से सन्नाटा पसरा हुआ है। और सामान्य गतिविधियां भी प्रभावित नजर आ रही है।
No Comment! Be the first one.