अब अस्पताल में नहीं रोके जाएंगे शव, मंत्री इरफ़ान अंसारी ने दी सख्त हिदायत

News Saga Desk

रांची। झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने सोमवार को कहा कि राज्य के सभी अस्पतालों में मरीज की मृत्यु के बाद शव को रोककर रखने की व्यवस्था अब खत्म कर दी गई है। अस्पताल प्रबंधन को तत्काल शव परिजनों को सौंपना होगा, ताकि अंतिम संस्कार में देरी न हो और गरीब परिवारों को राहत मिल सके।

मंत्री ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि यह निर्णय मानवीय संवेदना और कांग्रेस की सेवा-भावना से प्रेरित है। उन्होंने कहा, अब कोई भी गरीब अपने प्रियजन के शव को छुड़ाने के लिए भटकता नहीं फिरेगा। यह फैसला कांग्रेस की विचारधारा को दर्शाता है, जो हमेशा पीड़ित के साथ खड़ी होती है। अंसारी ने लिखा है कि कई बार आर्थिक तंगी के कारण परिजन शव लेने में असमर्थ रहते हैं, जिससे अंतिम संस्कार में देर होती है। लेकिन अब इस व्यवस्था से हर वर्ग को सम्मानजनक विदाई देने में सुविधा होगी।


Read More News

हजारीबाग कांड मामले में JMM कार्यकर्ताओं ने राँची-रामगढ़ में भाजपा के खिलाफ विरोध मार्च निकाला

झारखंड के हजारीबाग जिले में हुई विष्णुगढ़ कांड का खुलासा होते ही राजनीतिक तापमान बढ़ गया है। पुलिस...

अनंत सिंह करा रहे इंटरनेशनल महादंगल, देश-विदेश के पहलवान होंगे शामिल, बड़े नेताओं को भी आमंत्रण

अनंत सिंह जेल से बाहर आने के बाद लगातार सक्रिय नजर आ रहे हैं। इसी क्रम में आज वे अपने पैतृक गांव...

पलामू के शताब्दी मार्केट में JMM नेता ह’त्या कांड के गवाह गुड्डू खलीफा की देर रात गोली मारकर ह’त्या

पलामू प्रमंडल मुख्यालय मेदिनीनगर में देर रात हुई ताबड़तोड़ फायरिंग ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी।...

Read More