हेमंत सरकार के खिलाफ बीजेपी का प्रखंड स्तरीय हल्ला बोल, जन समस्याओं को लेकर उठाई आवाज

News Saga Desk

रांची। झारखंड में हेमंत सरकार के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को प्रदेशव्यापी प्रखंड स्तरीय आक्रोश प्रदर्शन किया। राज्यभर के सभी प्रखंड मुख्यालयों पर पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं ने प्रदर्शन कर सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। अलग-अलग नेताओं की अगुवाई में यह प्रखंड स्तरीय प्रदर्शन जारी है। रांची में भी कई प्रखंड में बीजेपी नेताओं के द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है और कहा जा रहा है कि चाहे अंचल कार्यालय हो या प्रखंड स्तरीय कार्यालय सब भ्रष्टाचार का गढ़ बनता जा रहा है। बिना पैसे लिए कहीं भी काम नहीं होता है। बीजेपी ने आरोप लगाया कि राज्य में भ्रष्टाचार चरम पर है, क़ानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है और आम जनता बिजली-पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए जूझ रही है। प्रदर्शन के दौरान पार्टी नेताओं ने कहा कि अवैध बालू, पत्थर और कोयला खनन खुलेआम हो रहा है, लेकिन सरकार मूकदर्शक बनी हुई है। प्रदर्शनकारियों ने राज्य सरकार पर बेरोजगारी बढ़ाने और युवाओं को गुमराह करने का भी आरोप लगाया। भाजपा नेताओं ने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने जनता की समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया तो आंदोलन को और उग्र रूप दिया जाएगा।


Read More News

हजारीबाग कांड मामले में JMM कार्यकर्ताओं ने राँची-रामगढ़ में भाजपा के खिलाफ विरोध मार्च निकाला

झारखंड के हजारीबाग जिले में हुई विष्णुगढ़ कांड का खुलासा होते ही राजनीतिक तापमान बढ़ गया है। पुलिस...

अनंत सिंह करा रहे इंटरनेशनल महादंगल, देश-विदेश के पहलवान होंगे शामिल, बड़े नेताओं को भी आमंत्रण

अनंत सिंह जेल से बाहर आने के बाद लगातार सक्रिय नजर आ रहे हैं। इसी क्रम में आज वे अपने पैतृक गांव...

पलामू के शताब्दी मार्केट में JMM नेता ह’त्या कांड के गवाह गुड्डू खलीफा की देर रात गोली मारकर ह’त्या

पलामू प्रमंडल मुख्यालय मेदिनीनगर में देर रात हुई ताबड़तोड़ फायरिंग ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी।...

Read More