नीति आयोग ने अपने त्रैमासिक इनसाइट्स फ्यूचर फ्रंट का तीसरा संस्करण जारी किया

News Saga Desk

नई दिल्ली। सरकारी थिंक टैंक नीति आयोग ने मंगलवार को एक रिपोर्ट जारी की, जिसमें सरकारी प्रणालियों में डेटा गुणवत्ता ढांचे को मजबूत करने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला गया है। रिपोर्ट में चेतावनी दी गई कि खराब डेटा गुणवत्ता डिजिटल शासन, सार्वजनिक विश्वास और सेवा वितरण को कमजोर कर सकती है।

नीति आयोग ने एक बयान में कहा कि आयोग ने अपनी तिमाही अंतर्दृष्टि शृंखला फ्यूचर फ्रंट का तीसरा संस्करण जारी किया है। इसका शीर्षक है- भारत की डेटा अनिवार्यता : गुणवत्ता पर बल। ये रिपोर्ट डिजिटल शासन को मजबूत करने, जनता का विश्वास बढ़ाने और कुशल सेवा वितरण सुनिश्चित करने के दृष्टिकोण से मजबूत डेटा गुणवत्ता की तत्काल आवश्यकता को रेखांकित करती है।

इस रिपोर्ट में खराब डेटा गुणवत्ता से उत्पन्न व्यापक चुनौतियों की आलोचनात्मक जांच की गई है। रिपोर्ट में व्यावहारिक, उपयोग में आसान उपकरण प्रस्तुत किए गए हैं, जैसे डेटा गुणवत्ता विशेषताओं को मापने और ट्रैक करने के लिए डेटा-गुणवत्ता स्कोरकार्ड तथा स्व-मूल्यांकन और रोडमैप विकास के लिए डेटा-गुणवत्ता परिपक्वता फ्रेमवर्क।

इसके विमोचन के अवसर पर नीति आयोग के सीईओ बीवीआर सुब्रह्मण्यम, सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के सचिव डॉ. सौरभ गर्ग और नीति आयोग की प्रतिष्ठित फेलो देबजानी घोष सहित वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों ने इस बारे में अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्रालयों, विभागों के वरिष्ठ अधिकारी, डोमेन विशेषज्ञ, नीति आयोग के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।


असम के डिब्रूगढ़ में PM मोदी का अलग अंदाज, महिलाओं संग संवाद कर तोड़ी चाय की पत्तियां

डिब्रूगढ़ (असम): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार सुबह असम के डिब्रूगढ़ स्थित मनोहारी चाय बागान...

April 1, 2026

Read More News

चाईबासा में हाथियों का आतंक: महिला पुजारी को कुचलकर मार डाला, 3 महीनों में 25 लोगों की जा चुकी है जान

चाईबासा: झारखंड के चाईबासा जिले में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला...

रांची पुलिस ने GPS सिस्टम से मजबूत की पेट्रोलिंग, अब कंट्रोल रूम से होगी वाहनों की रियल-टाइम निगरानी

रांची: जिले में पुलिस पेट्रोलिंग को और प्रभावी बनाने के लिए रांची के एसएसपी राकेश रंजन ने कम्पोजिट...

Read More