कुल्हाड़ी से माता-पिता की हत्या, पत्नी पर भी किया हथौड़े से हमला – बेटे की हैवानियत से दहला इलाका

News Saga Desk

गुमला।  गुमला जिले में बेटे ने माता-पिता की हत्या कर दी। घटना बिशुनपुर थाना क्षेत्र के जीलपीदह गांव की है। आरोपी की पहचान प्रकाश असुर (35) के रूप में हुई है। वहीं मृतकों में पिता शनिचरवा असुर (60) और माता देवमणिया असुर (55) शामिल है। दोनों पर बेटे ने कुल्हाड़ी से हमला किया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी की पत्नी राजमुनि असुर ने बताया कि प्रकाश नशे की हालत में घर आया। उनका बेटा खेल रहा था। प्रकाश ने बच्चे को जली हुई लकड़ी से मारना शुरू कर दिया। जब राजमुनि ने रोका तो उसने उनके सिर पर हथौड़े से वार कर दिया। 

इसके बाद प्रकाश कुल्हाड़ी ढूंढने लगा। राजमुनि घर से भाग निकलीं। उस समय प्रकाश के माता-पिता भी उसे डांट रहे थे। कुछ देर बाद जब राजमुनि वापस वापस लौटी तो देखा कि उसके सास-ससुर खून से लथपथ पड़े हैं। प्रकाश घर से फरार हो चुका था और बच्चा रो रहा था। राजमुनि ने प्रकाश के बड़े भाई को घटना की सूचना दी। गांव वालों ने बिशुनपुर पुलिस को खबर की। पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। वहीं, घायल राजमुनि का इलाज बिशुनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।


Read More News

UP पॉलिटिक्स: तेज प्रताप से वीडियो कॉल के बाद अखिलेश का सियासी झटका, बिहार में सपा का समर्थन तेजस्वी को

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ हुई वीडियो कॉल के बाद बिहार की राजनीति में नई पारी की...

‘गुंडा राज’ के पोस्टर से कांग्रेस का हमला: ADG के सामने फायरिंग और मुजफ्फरपुर रेप कांड को लेकर घेरा नीतीश सरकार को

पटना के अलग-अलग चौक चौराहे पर कांग्रेस की ओर से दो पोस्टर लगाए गए हैं, जिसके जरिए NDA सरकार पर हमला...

Read More