अररिया, जिला के जोकीहाट प्रखंड के चकई गांव में गुरुवार को जन सुराज पार्टी की ओर से युवाओं के साथ जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसमें जन सुराज पार्टी के युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ कुमार शांतनु सहित जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह बबन ने किया।
जन सुराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने महंगाई,बेरोजगारी,शिक्षा,पलायन जैसे मुद्दों पर सीधा युवाओं के साथ संवाद स्थापित किया और अपनी पार्टी के क्रियाकलापों और आगामी सोच को लेकर युवाओं को जानकारी दी।उन्होंने बिहार सरकार और केंद्र सरकार को निशाना बनाते हुए कहा कि आज सरकार की ओर से नौकरी के लिए वेकेंसी नहीं निकाली जा रही है।फलस्वरूप बेरोजगारों की एक बड़ी फौज जमा हो गई है।श्रम शक्ति के बावजूद पलायन रोकने के लिए कल कारखाने नहीं लगाए जा रहे हैं।सरकारी स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह चौपट है।
वहीं पार्टी के जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह बबन ने कहा कि आज सबसे ज्यादा युवा छले जा रहे हैं।केंद्र और राज्य की सरकार युवाओं को रोजगार देने में पूरी तरह विफल है।सत्ता संपोषित अपराधियों के द्वारा आपराधिक वारदातों को खुलेआम अंजाम दिया जा रहा है और उस पर रोकथाम में सरकार और प्रशासन विफल है।उन्होंने बिहार और बिहारियों की अस्मिता को लेकर कहा कि बिहार की पौराणिक इतिहास गौरवपूर्ण रही है।जिसको फिर से स्थापित किया जाना जन सुराज का उद्देश्य है।
मौके पर बड़ी संख्या में जन सुराज से जुड़े नेता शामिल थे।
No Comment! Be the first one.