झारखंड के सभी जिलों में एक जुलाई तक बारिश की संभावना

News Saga Desk

रांची। झारखंड के सभी जिलों में एक जुलाई तक बारिश होने की संभावना है। वहीं 29 जून को राज्य के उत्तरी-मध्य और इसके निकटवर्ती हिस्सों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की आशंका है। यह जानकारी मौसम विभाग ने शुक्रवार को दी है।

विभाग के अनुसार दक्षिणी-पश्चिमी मॉनसून फ़िलहाल झारखंड में पूरी तरह से सक्रिय बना हुआ है। यही वजह है कि पूरे राज्य भर में अच्छी बारिश रिकॉर्ड की जा रही है। पिछले 24 घंटे में राज्य में सबसे अधिक बारिश हजारीबाग जिले के हेंदेगीर में 79 मिमी रिकॉर्ड की गई। इस दौरान राज्य के जिन जगहों पर बारिश दर्ज की गई उनमें

रामगढ़ 71.2, मांडू 68.2, रांची के कांके 65.4, पतरातू 65, कुमारडुब्बी 64.4, पुटकी 59.6, कोलेबिरा 57.2, रामगढ़ डीवीसी 56.6, सिमडेगा के बानो 47.5, सिमडेगा 45.4, पुटकी डीवीसी 44, तेनुघाट 40.8, बहरागोड़ा 39.2 मिमी शामिल है।


Read More News

हजारीबाग कांड मामले में JMM कार्यकर्ताओं ने राँची-रामगढ़ में भाजपा के खिलाफ विरोध मार्च निकाला

झारखंड के हजारीबाग जिले में हुई विष्णुगढ़ कांड का खुलासा होते ही राजनीतिक तापमान बढ़ गया है। पुलिस...

अनंत सिंह करा रहे इंटरनेशनल महादंगल, देश-विदेश के पहलवान होंगे शामिल, बड़े नेताओं को भी आमंत्रण

अनंत सिंह जेल से बाहर आने के बाद लगातार सक्रिय नजर आ रहे हैं। इसी क्रम में आज वे अपने पैतृक गांव...

पलामू के शताब्दी मार्केट में JMM नेता ह’त्या कांड के गवाह गुड्डू खलीफा की देर रात गोली मारकर ह’त्या

पलामू प्रमंडल मुख्यालय मेदिनीनगर में देर रात हुई ताबड़तोड़ फायरिंग ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी।...

Read More