CM नीतीश कुमार आज सौंपेंगे नियुक्ति पत्र: बिहार पुलिस को मिलेंगे 21,391 नए सिपाही, महिलाओं की बड़ी भागीदारी

News Saga Desk

पटना। CM नीतीश कुमार शनिवार को करीब 21 हजार से ज्यादा सिपाहियों को नियुक्ति पत्र दे रहे हैं। बापू सभागार में हो रहे नियुक्ति पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया है। नियुक्त हुए 21,391 सिपाहियों में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हैं।

पुलिस बल की कमी दूर होगी

बड़ी संख्या में सिपाहियों को नियुक्ति कर सरकार कई बिंदुओं पर काम कर रही है। 21 हजार से ज्यादा सिपाहियों को नियुक्ति पत्र देने का मुख्य उद्देश्य राज्य में पुलिस बल की कमी को दूर करना, कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाना और युवाओं को सरकारी रोजगार उपलब्ध कराना है।

1 दिन पहले सीएम ने एक्स पर दी थी जानकारी

सीएम ने लिखा था कि ’24 नवम्बर 2005 को नई सरकार बनने के समय बिहार पुलिस में कार्यरत बल की संख्या मात्र 42,481 थी। वर्ष 2006 से कानून व्यवस्था को और बेहतर करने के लिए पुलिस बल की संख्या में लगातार बढ़ोतरी की गई।

सरकार ने तय किया है कि पुलिस बल की संख्या को और बढ़ाना है। इसके लिए 2 लाख 29 हजार से भी अधिक पदों का सृजन कर तेजी से पुलिसकर्मियों की बहाली की जा रही है। स्वीकृत बल के अनुरूप सभी पदों को इस साल के अंत तक भर दिया जाएगा। इससे अपराध नियंत्रण में मदद मिलेगी, ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में पुलिस की उपस्थिति बढ़ेगी।’


Read More News

रामनवमी से पहले रांची में हाई अलर्ट, डीजीपी की बैठक में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सख्त निर्देश

राजधानी रांची में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में...

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

Read More