आज जारी हो सकती है 10,322 शिक्षकों की तबादला सूची: कक्षा 6 से 12 तक के ट्रांसफर, महिला शिक्षकों को मिलेगी विशेष सुविधा

News Saga Desk

पटना। बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग प्रक्रिया को लेकर शिक्षा विभाग आज लिस्ट जारी कर सकता है। सोमवार को कुल 10,322 शिक्षकों की ट्रांसफर लिस्ट जारी की जाएगी।

यह तबादला क्लास 6th से 12th तक के शिक्षकों का होगा। इस लिस्ट के अनुसार 2,043 शिक्षकों को जिला और स्कूल का आवंटन किया जाएगा, जबकि 6,335 शिक्षकों को केवल जिला आवंटित किया जाएगा। जिला आवंटन के बाद संबंधित जिलों की स्थापना समिति द्वारा स्कूल का आवंटन किया जाएगा।

4,110 शिक्षकों ने तबादले से किया इनकार

जानकारी के अनुसार, अब तक कुल 65,277 शिक्षकों के तबादले किए गए हैं। हालांकि, इनमें से 4,110 शिक्षकों ने तबादले से इनकार कर दिया है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि इस बार ट्रांसफर प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बनाने की कोशिश की गई है, ताकि शिक्षकों को उनकी वरीयता और रिक्ति के अनुसार स्कूल और जिला मिल सके।

तबादले में महिला शिक्षकों का विशेष ध्यान

महिला शिक्षकों के तबादले पर भी विभाग ने विशेष ध्यान दिया है। आज की लिस्ट में कुल 881 महिला शिक्षकों को स्कूल आवंटित किया जाएगा। वहीं 1,063 महिला शिक्षकों को जिला और स्कूल का आवंटन किया जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि महिलाओं के तबादले में उनकी पारिवारिक परिस्थिति और सुविधा का विशेष ध्यान रखा गया है।

शिक्षकों की कमी दूर करना है प्राथमिकता

शिक्षा विभाग के एक अधिकारी के अनुसार ट्रांसफर पोस्टिंग प्रक्रिया को लेकर कोई लापरवाही नहीं बरती जाएगी, जिन शिक्षकों ने तबादले से इनकार किया है, उनके मामलों की समीक्षा कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। विभाग की प्राथमिकता है कि विद्यालयों में शिक्षकों की कमी दूर हो और शिक्षण व्यवस्था प्रभावित न हो।”

राज्यभर में शिक्षकों की पोस्टिंग और तबादले को लेकर लंबे समय से मांग हो रही थी। कई जिलों में विषय शिक्षक नहीं होने से बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही थी। इस नई सूची के जारी होने से उम्मीद है कि शिक्षकों की कमी की समस्या काफी हद तक दूर होगी और पढ़ाई का स्तर भी सुधरेगा।


Read More News

रामनवमी से पहले रांची में हाई अलर्ट, डीजीपी की बैठक में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सख्त निर्देश

राजधानी रांची में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में...

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

Read More