गिरिडीह में सीएसपी संचालक से लूट: बदमाशों ने साढ़े 3 लाख रुपये छीने, मारपीट कर हुए फरार

News Saga Desk

गिरिडीह। गिरिडीह जिले के बगोदर थाना क्षेत्र के धरगुल्ली के बैंक ऑफ इंडिया के सीएसपी संचालक संतोष कुमार के साथ मंगलवार शाम को बाइक सवार अज्ञात दो अपराधियों ने लूटपाट की है। लूटपाट के दौरान उनके साथ मारपीट भी की गई है। इससे वे घायल हो गए हैं तथा साढ़े तीन लाख रुपए लूट ली गई है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है। बताया जाता है कि धरगुल्ली के बैंक ऑफ इंडिया के सीएसपी संचालक संतोष कुमार मंगलवार को अटका बैंक शाखा से रुपए की निकासी कर बाइक पर सवार होकर गांव जा रहे थे।

वे मु़डरो के रास्ते होकर गांव जा रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार दो अपराधियों ने शाम साढ़े 6 बजे के करीब उन्हें रोका और मारपीट कर रुपए लूट लिए। उनकी मोबाइल और बाइक की चाभी भी लेकर अपराधी फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने पर लोग मौके पर पहुंचे एवं घायलावस्था में उठाकर उन्हें घर ले गए। स्थानीय स्तर पर प्राथमिक इलाज किया गया। 

थाना प्रभारी विनय कुमार यादव मौके पर पहुंचे। उन्होंने भुक्तभोगी सीएसपी संचालक से पूछताछ की। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है तथा प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत होता है । चूंकि देर शाम में जंगली रास्ता होकर वे रुपए लेकर अकेले गांव जा रहे थे, पुलिस को भी कोई सूचना नहीं दी गई थी ।


Read More News

हजारीबाग कांड मामले में JMM कार्यकर्ताओं ने राँची-रामगढ़ में भाजपा के खिलाफ विरोध मार्च निकाला

झारखंड के हजारीबाग जिले में हुई विष्णुगढ़ कांड का खुलासा होते ही राजनीतिक तापमान बढ़ गया है। पुलिस...

अनंत सिंह करा रहे इंटरनेशनल महादंगल, देश-विदेश के पहलवान होंगे शामिल, बड़े नेताओं को भी आमंत्रण

अनंत सिंह जेल से बाहर आने के बाद लगातार सक्रिय नजर आ रहे हैं। इसी क्रम में आज वे अपने पैतृक गांव...

पलामू के शताब्दी मार्केट में JMM नेता ह’त्या कांड के गवाह गुड्डू खलीफा की देर रात गोली मारकर ह’त्या

पलामू प्रमंडल मुख्यालय मेदिनीनगर में देर रात हुई ताबड़तोड़ फायरिंग ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी।...

Read More