इंग्लैंड में विराट कोहली को लेकर आपत्तिजनक हरकत, वैभव सूर्यवंशी पर फैंस का फूटा गुस्सा

News Saga Desk

भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों संयुक्‍त रूप से इंग्‍लैंड के दौरे पर है। भारतीय सीनियर मेंस टीम इंग्‍लैंड में 5 मैचों की टेस्‍ट सीरीज खेल रही है। वहीं विमेंस टीम वनडे सीरीज में टकरा रही है। इन सब के अलावा भारत की युवा टीम भी इन दिनों इंग्‍लैंड में ही है। भारतीय अंडर-19 टीम और इंग्‍लैंड अंडर-19 टीम के बीच 2 यूथ टेस्‍ट मैच खेले जा रहे हैं। पहला टेस्‍ट ड्रॉ हो चुका है, वहीं दूसरा मुकाबला 20 जुलाई से होगा।

18 नंबर जर्सी पहने नजर आए वैभव

दूसरे टेस्‍ट पहले वैभव सूर्यवंशी इंग्लैंड अंडर-19 के खिलाफ भारत अंडर-19 के अनौपचारिक टेस्ट के दौरान 18 नंबर जर्सी पहने हुए नजर आए। वैभव की यह हरकत फैंस को पसंद नहीं आई और वह सोशल मीडिया पर फैंस के निशाने पर आ गए। दरअसल, विराट कोहली 18 नंबर जर्सी पहनते हैं। हाल मे में विराट कोहली ने टेस्‍ट क्रिकेट से संन्‍यास का एलान किया था।

वनडे सीरीज में बनाए सबसे ज्‍यादा रन

वैभव सूर्यवंशी का इंग्‍लैंड दौरे पर प्रदर्शन शानदार रहा है। उन्‍होंने पहले वनडे सीरीज में कमाल का प्रदर्शन किया। वैभव ने 58 गेंदों पर शतक ठोक दिया था। इसके बाद पहले टेस्‍ट में अर्धशतक लगाया। वनडे सीरीज में वैभव सबसे ज्‍यादा रन बनाने वाले बैटर थे। उन्‍होंने 5 मुकाबलों में 355 रन जड़ दिए थे। इस दौरान 14 साल के इस बैटर की औसत 71 की और स्‍ट्राइक रेट 174.02 की रही थी।

वैभव ने पहले वनडे में 48 रन और दूसरे वनडे में 45 रन, तीसरे वनडे में 86 रन, चौथा वनडे में 143 रन और आखिरी वनडे में 33 रन बनाए थे। पहले टेस्‍ट की पहली पारी में युवा बैटर ने 14 और दूसरी पारी में 56 रन ठोके थे। इतना ही नहीं उन्‍होंने 2 विकेट भी चटकाए थे।


रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखंड पर 3 महीने बाद ट्रेनों का परिचालन बहाल, यात्रियों को मिली राहत

रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन शनिवार से फिर से शुरू हो गया। करीब तीन महीने तक बंद...

March 28, 2026

Read More News

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन पहुंचे उलिहातू, बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, स्थानीय लोगों से की मुलाकात

खूंटी: भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू एक बार फिर ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनी, जब देश के...

सीवान में रामनवमी मेले के बीच हैवानियत: 12 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, आरोपी स्कूल ड्राइवर गिरफ्तार

सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव में शुक्रवार शाम यानि कल करीब 7 बजे रामनवमी के...

आंधी-बारिश के बीच भी नहीं रुके रामभक्त, राममय हुई राँची शोभा यात्राओं में गूंजे जय श्रीराम के नारे

रांची: रामनवमी के अवसर पर शुक्रवार को राजधानी रांची में मौसम ने अचानक करवट ली, लेकिन तेज आंधी और...

रामनवमी जुलूस के दौरान हजारीबाग में दो हिंसा: एक पेलावल में युवक की हत्या, दूसरा कोर्रा में चाकूबाजी में समाजसेवी घायल

हजारीबाग: रामनवमी जुलूस के दौरान शुक्रवार देर रात जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हिंसा की दो...

रांची पहुंचे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, उलिहातू के लिए हुए रवाना बिरसा मुंडा को देंगे श्रद्धांजलि

रांची: देश के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन शनिवार को भारतीय वायु सेना के विशेष विमान से रांची...

12वीं बोर्ड के परीक्षार्थियों को रामनवमी के दिन नहीं होगी असुविधा, जिला प्रशासन ने सुनिश्चित की सुचारू व्यवस्था

रांची: आगामी 27 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा और रामनवमी पर्व के संयोग को...

Read More