बिहार विधानसभा का मानसून सत्र शुरू, बढ़ते अपराध और मतदाता सूची पर गरमाएगा विपक्ष

News Saga Desk

पटना। बिहार विधानसभा का मानसून सत्र आज यानी 21 जुलाई से शुरू हो रहा है, जो 25 जुलाई तक चलेगा। विधानसभा चुनाव से पहले यह आखिरी सत्र है, ऐसे में जबरदस्त हंगामे के आसार हैं। पिछली बार विधानसभा की कार्यवाही बजट सत्र के दौरान फरवरी और मार्च में हुई थी। इसके बाद से बिहार में लगातार हत्याएं हो रही है। चुनाव आयोग ने मतदाता पुनरीक्षण का काम शुरू किया है। मानसून सत्र में इन्हीं मुद्दों पर RJD, कांग्रेस और लेफ्ट पार्टियां सरकार को घेरेंगी।
पेश किया जाएगा सप्लीमेंट्री बजट सत्र के पहले दिन राज्य सरकार द्वारा चालू वित्तीय वर्ष के लिए सप्लीमेंट्री बजट पेश किया जाएगा। इसके साथ राज्यपाल द्वारा स्वीकृत क्रयादेशों और विभिन्न समितियों की रिपोर्टें सदन के पटल पर रखी जाएंगी। विधानसभा सचिवालय द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार 22 और 23 जुलाई को राजकीय विधेयक पेश किए जाएंगे और अलग-अलग राजकीय कार्य होंगे। 24 जुलाई को अनुपूरक बजट पर चर्चा और मतदान के बाद विनियोग विधेयक पेश किया जाएगा। अंतिम दिन 25 जुलाई को गैर सरकारी संकल्पों पर चर्चा होगी। बिहार विधान परिषद में भी चालू वित्तीय वर्ष के लिए सप्लीमेंट्री बजट पेश किया जाएगा। पांच दिनों के सत्र में विधायक और पार्षदों के सवालों के जवाब भी सरकार के मंत्रियों की ओर से दिए जाएंगे।

बिहार में साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव आयोग यहां वोटर लिस्ट को नए सिरे से तैयार करने के लिए स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन का अभियान चला रहा है। संसद से लेकर विधानसभा में सबसे ज्यादा हंगामा इसी पर हो सकता है। इस मुद्दे पर विपक्षी पार्टियां BJP-JDU के खिलाफ एकजुट हैं। विपक्ष ने चुनाव आयोग के काम में अनियमितता और पारदर्शिता की कमी का आरोप लगाया है। उसका दावा है कि इस प्रक्रिया में अनियमितताएं हुई हैं। कांग्रेस और RJD मिलकर इस मुद्दे पर सरकार को घेरेंगे।


Read More News

रांची टिटोस रेस्टोरेंट फायरिंग केस में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, मुख्य शूटर सचिन यादव गिरफ्तार

राजधानी रांची के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र स्थित टिटोस रेस्टोरेंट में हुई फायरिंग और हत्या के मामले में...

रांची में आज बिजली कटौती: कई इलाकों में 6 घंटे तक सप्लाई बाधित, जानिए टाइमिंग और प्रभावित क्षेत्र

रांची: शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सोमवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी, बता दें की यह कटौती झारखंड...

Read More