News Saga Desk
रांची। नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने आज पूर्व लोक सभा उपाध्यक्ष कड़िया मुंडा से मुलाकात की। उन्होंने मेडिका हॉस्पिटल में पूर्व लोक सभा उपाध्यक्ष करिया मुंडा से मुलाकात की। साथ ही उनके स्वास्थ्य का जानकारी ली। बता दें कि खूंटी लोकसभा क्षेत्र से 8 बार सांसद रहे और पूर्व लोकसभा उपाध्यक्ष पद्मभूषण कड़िया मुंडा की तबीयत अचानक बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें मंगलवार को रांची के भगवान महावीर मणिपाल (पूर्व में मेडिका) अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस संबंध में डॉ निर्मल सिंह ने बताया कि सोमवार की शाम को कड़िया मुंडा की तबीयत अचानक खराब हो गई। इसके बाद उन्हें नियमित जांच के लिए अस्पताल लाया गया, लेकिन चिकित्सकों की सलाह पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। कड़िया मुंडा का इलाज वरिष्ठ चिकित्सक डॉ विजय मिश्रा की देखरेख में चल रहा है।
No Comment! Be the first one.