IND vs ENG: बारिश बन सकती है रोड़ा, पंत की चोट पहले से चिंता बढ़ा रही टीम इंडिया की मुश्किलें

News saga Desk

नई दिल्‍ली। भारत और इंग्‍लैंड के बीच गुरुवार को मैनचेस्‍टर टेस्‍ट के दूसरे दिन का खेल खेला जाएगा। हालांकि, दिन के खेल पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है।

भारतीय टीम ने पहले दिन स्‍टंप्‍स तक 264/4 का स्‍कोर बनाया था। टीम इंडिया को पहली पारी में बड़ा स्‍कोर बनाने की उम्‍मीद है, लेकिन मौसम समस्‍या खड़ी कर सकता है। इसके अलावा भारतीय टीम और फैंस को ऋषभ पंत की चोट पर अपडेट का इंतजार भी है।

क्‍या है मौसम का हाल

मैनचेस्‍टर के मेट ऑफिस फोरकास्‍ट के मुताबिक दिन में बादल घिरे रहने की उम्‍मीद है, जहां तापमान 16 से 21 डिग्री सेलसियस तक रहने की उम्‍मीद है। दिन की शुरुआत में काले बादल छाए रह सकते हैं। इसका मतलब है कि सुबह के सत्र में बारिश की कुछ संभावना है।

हालांकि, दिन में परिस्थितियां सुधरने की उम्‍मीद है क्‍योंकि आसमान साफ हो सकते हैं और केवल 10 प्रतिशत बारिश की संभावना है। पता हो कि पहले दिन खराब रोशनी के कारण मैच जल्‍दी रोकना पड़ा था।

भारतीय टीम ने की दमदार शुरुआत

मैनचेस्‍टर में जारी चौथे टेस्‍ट के पहले दिन भारतीय टॉप ऑर्डर ने दमदार प्रदर्शन किया। यशस्‍वी जायसवाल (56) और केएल राहुल (46) ने 94 रन की साझेदारी की। फिर क्रिस वोक्‍स, लियाम डॉसन और कप्‍तान बेन स्‍टोक्‍स ने इंग्‍लैंड की वापसी कराते हुए चार विकेट झटके।

मैनचेस्‍टर टेस्‍ट की पिच रिपोर्ट

भारत और इंग्‍लैंड के बीच दूसरे दिन पिच को देखते हुए लग रहा है कि गेंद और बल्‍ले के बीच जोरदार टक्‍कर होगी। वैसे, पिच पर थोड़ी घास है, लेकिन मौजूदा सीजन में यहां खेले गए सभी चारों मैच ड्रॉ पर समाप्‍त हुए। ओल्‍ड ट्रैफर्ड से संकेत मिल रहे हैं कि यहां मैच का नतीजा मिल पाना मुश्किल है।

इतिहास पलटने को बेताब स्‍टोक्‍स

मैनचेस्‍टर इतिहास पर गौर करें तो यहां कोई टीम पहले गेंदबाजी करने के बाद टेस्‍ट मैच नहीं जीत सकती है। मगर स्‍टोक्‍स इसे पलटने को बेताब हैं। उन्‍होंने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी क्‍योंकि मौसम की नमी का फायदा उठाना चाहते थे।

पता हो कि भारतीय टीम मौजूदा सीरीज में 1-2 से पिछड़ रही है। भारतीय टीम ने मैनचेस्‍टर में एक भी टेस्‍ट नहीं जीता है। इस पर से ऋषभ पंत की चोट ने भारतीय खेमे की समस्‍या बढ़ा दी है। पंत ने क्रिस वोक्‍स की गेंद पर रिवर्स स्‍वीप शॉट खेलने का प्रयास किया, लेकिन गेंद उनके पैर पर लगी। वो दर्द से कराहते हुए मैदान से बाहर गए।

भारतीय टीम और फैंस को ऋषभ पंत के स्‍कैन्‍स की रिपोर्ट का इंतजार है। जल्‍द ही पता चलेगा कि आगे पंत मैच में हिस्‍सा ले पाएंगे या नहीं। इस समय रवींद्र जडेजा (19*) और शार्दुल ठाकुर (19*) क्रीज पर जमे हुए हैं और दूसरी नई गेंद लेना बची है। भारतीय टीम के बड़े स्‍कोर बनाने में मौसम बाधा बन सकता है। यह भी देखना दिलचस्‍प रहेगा कि ऋषभ पंत अपनी पारी दोबारा शुरू करते हैं या नहीं।


रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखंड पर 3 महीने बाद ट्रेनों का परिचालन बहाल, यात्रियों को मिली राहत

रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन शनिवार से फिर से शुरू हो गया। करीब तीन महीने तक बंद...

March 28, 2026

Read More News

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन पहुंचे उलिहातू, बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, स्थानीय लोगों से की मुलाकात

खूंटी: भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू एक बार फिर ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनी, जब देश के...

सीवान में रामनवमी मेले के बीच हैवानियत: 12 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, आरोपी स्कूल ड्राइवर गिरफ्तार

सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव में शुक्रवार शाम यानि कल करीब 7 बजे रामनवमी के...

आंधी-बारिश के बीच भी नहीं रुके रामभक्त, राममय हुई राँची शोभा यात्राओं में गूंजे जय श्रीराम के नारे

रांची: रामनवमी के अवसर पर शुक्रवार को राजधानी रांची में मौसम ने अचानक करवट ली, लेकिन तेज आंधी और...

रामनवमी जुलूस के दौरान हजारीबाग में दो हिंसा: एक पेलावल में युवक की हत्या, दूसरा कोर्रा में चाकूबाजी में समाजसेवी घायल

हजारीबाग: रामनवमी जुलूस के दौरान शुक्रवार देर रात जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हिंसा की दो...

रांची पहुंचे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, उलिहातू के लिए हुए रवाना बिरसा मुंडा को देंगे श्रद्धांजलि

रांची: देश के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन शनिवार को भारतीय वायु सेना के विशेष विमान से रांची...

12वीं बोर्ड के परीक्षार्थियों को रामनवमी के दिन नहीं होगी असुविधा, जिला प्रशासन ने सुनिश्चित की सुचारू व्यवस्था

रांची: आगामी 27 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा और रामनवमी पर्व के संयोग को...

Read More