भारतीय पुरुष हॉकी टीम चार मैचों की श्रृंखला के लिए करेगी ऑस्ट्रेलिया का दौरा

~ 15 से 21 अगस्त तक पर्थ हॉकी स्टेडियम में होंगे मुकाबले

News Saga Desk

नई दिल्ली। भारतीय पुरुष हॉकी टीम अगस्त में ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगी, जहां वह पर्थ हॉकी स्टेडियम में 15 से 21 अगस्त तक चार मैचों की सीरीज खेलेगी। यह सीरीज भारत के लिए एशिया कप 2025 की तैयारियों का एक अहम पड़ाव मानी जा रही है। आठवीं रैंकिंग वाली भारतीय टीम का सामना छठी रैंकिंग वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम से होगा। मुकाबले 15, 16, 19 और 21 अगस्त को खेले जाएंगे।

हाल ही में दोनों टीमें एफआईएच प्रो लीग 2024–25 के तहत यूरोप में आमने-सामने आई थीं, जहां ऑस्ट्रेलिया ने भारत को दोनों मैचों में 3-2 से हराया था। हालांकि, इससे पहले भारत ने पेरिस ओलंपिक 2024 में ऑस्ट्रेलिया को 3-2 से हराकर इतिहास रच दिया था-यह ओलंपिक में ऑस्ट्रेलिया पर भारत की 1972 म्यूनिख खेलों के बाद पहली जीत थी।

पिछले कुछ वर्षों में भले ही मुकाबले कड़े रहे हों, लेकिन समग्र आंकड़ों में ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी रहा है। साल 2013 से अब तक दोनों टीमों के बीच 51 मुकाबले हुए हैं, जिनमें से ऑस्ट्रेलिया ने 35 मैच जीते हैं, भारत ने 9 और 7 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं। यह सीरीज 29 अगस्त से 7 सितंबर तक बिहार के राजगीर में होने वाले हीरो एशिया कप 2025 की तैयारियों के लिहाज़ से बेहद अहम मानी जा रही है। यह टूर्नामेंट एफआईएच पुरुष हॉकी विश्व कप 2026 के लिए सीधे क्वालिफिकेशन का मौका देगा, ऐसे में ऑस्ट्रेलिया दौरा भारत की रणनीति में एक बड़ा कदम है।

इस दौरे को लेकर भारतीय पुरुष हॉकी टीम के मुख्य कोच क्रेग फुल्टन ने कहा,”यह दौरा हमारे लिए बेहद अहम है, क्योंकि यह एशिया कप से ठीक पहले आ रहा है। भले ही ये दोस्ताना मैच हों, लेकिन हमारे लिए ये तैयारी का अहम हिस्सा हैं। ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम के खिलाफ खेलना हमारी हर स्तर पर परीक्षा लेगा, और यही चुनौती हमें चाहिए भी।”

उन्होंने आगे कहा,”हमने हाल ही में 10 दिनों का ट्रेनिंग कैंप पूरा किया है और टीम का मनोबल काफी ऊंचा है। पहले दो मैचों का इस्तेमाल हम संभावित खिलाड़ियों के चयन के लिए करेंगे, जबकि आखिरी दो मैच एशिया कप के लिए फाइनल स्क्वॉड के साथ खेले जाएंगे। हमारा पूरा ध्यान एशिया कप जीतने की तैयारी पर है।”


रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखंड पर 3 महीने बाद ट्रेनों का परिचालन बहाल, यात्रियों को मिली राहत

रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन शनिवार से फिर से शुरू हो गया। करीब तीन महीने तक बंद...

March 28, 2026

Read More News

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन पहुंचे उलिहातू, बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, स्थानीय लोगों से की मुलाकात

खूंटी: भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू एक बार फिर ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनी, जब देश के...

सीवान में रामनवमी मेले के बीच हैवानियत: 12 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, आरोपी स्कूल ड्राइवर गिरफ्तार

सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव में शुक्रवार शाम यानि कल करीब 7 बजे रामनवमी के...

आंधी-बारिश के बीच भी नहीं रुके रामभक्त, राममय हुई राँची शोभा यात्राओं में गूंजे जय श्रीराम के नारे

रांची: रामनवमी के अवसर पर शुक्रवार को राजधानी रांची में मौसम ने अचानक करवट ली, लेकिन तेज आंधी और...

रामनवमी जुलूस के दौरान हजारीबाग में दो हिंसा: एक पेलावल में युवक की हत्या, दूसरा कोर्रा में चाकूबाजी में समाजसेवी घायल

हजारीबाग: रामनवमी जुलूस के दौरान शुक्रवार देर रात जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हिंसा की दो...

रांची पहुंचे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, उलिहातू के लिए हुए रवाना बिरसा मुंडा को देंगे श्रद्धांजलि

रांची: देश के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन शनिवार को भारतीय वायु सेना के विशेष विमान से रांची...

12वीं बोर्ड के परीक्षार्थियों को रामनवमी के दिन नहीं होगी असुविधा, जिला प्रशासन ने सुनिश्चित की सुचारू व्यवस्था

रांची: आगामी 27 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा और रामनवमी पर्व के संयोग को...

Read More